फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   One lakh flown from the account of retired teacher

रिटायर्ड अध्यापक के खाते से उड़ाए एक लाख

Tue, 25 May 2021 01:49 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
One lakh flown from the account of retired teacher
प्रयागराज। सराय ममरेज थाना क्षेत्र के वृंदावन नीबी बारी गांव के रहने वाले रिटायर्ड अध्यापक कमला प्रसाद पांडेय के खाते से साइबर शातिरों ने एक लाख उड़ा दिए। साइबर क्त्रसइम थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

रिटायर्ड अध्यापक कमला प्रसाद पांडेय की उम्र तकरीबन 90 वर्ष है। 18 मई को उनके बेटे सुरेश पांडेय उनका एटीएम कार्ड लेकर सराय ममरेज में ही बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से रुपए निकालने गए थे। कई बार प्रयास के बाद भी रुपए नहीं निकले। वहां तीन लड़के पहले से ही मौजूद थे। उन्होंने मदद की पेशकश की। उन लड़कों ने भी प्रयास किया लेकिन रुपए नहीं निकले।
विज्ञापन

सुरेश वापस घर चले आए। 21 मई को सुरेश सहज जन सेवा केंद्र पहुंचे और पैसे निकालने के लिए एटीएम कार्ड दिया। जन सेवा केंद्र से बताया गया कि उनके खाते से 3 दिन के अंदर एक लाख निकल गए। सुरेश बैंक पहुंचे। वहां से बताया गया कि ट्रांजैक्शन हुआ है। बैंक मैनेजर ने थाने जाने को कहा। सराय ममरेज थाने से उन्हें शहर में साइबर क्त्रसइम थाने भेज दिया गया। तहरीर दे दी गई है। जांच की जा रही कि रकम कैसे निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed