फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   One killed, three injured in collision between auto and Vikram

Prayagraj News: ऑटो और विक्रम की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
One killed, three injured in collision between auto and Vikram
नैनी। थाना क्षेत्र अंतर्गत लेप्रोसी चौराहे से नैनी स्टेशन रोड के चीनी मिल मोड़ के पास बुधवार शाम को ऑटो और विक्रम में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हैं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एसआरएन अस्पताल पहुंचाया है।
विज्ञापन

शाम को ऑटो में सुल्तानपुर के चांदा थाना क्षेत्र बहरिया गांव निवासी 30 वर्षीय जय प्रकाश पुत्र रमेश, मऊआइमा थाना क्षेत्र निवासी विकास मौर्य पुत्र केशव लाल मौर्य, प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र निवासी राम लखन सरोज पुत्र राम रतन और बाघराय थाना क्षेत्र के निवासी शिवम मिश्रा पुत्र ब्रह्मदेव मिश्र छिवकी स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

चीनी मिल मोड़ के पास शहर की ओर जा रही विक्रम ने सामने से उनके ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चारों लोग घायल हो गए। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। घायलों को सड़क किनारे बैठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एसआरएन अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान जयप्रकाश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नैनी ब्रिज किशोर गौतम ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed