{"_id":"43a53f3660908af74a0cc0277a3e2167","slug":"one-hundred-years-old-allahabad-bank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ सौ वर्ष का हो गया इलाहाबाद बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ सौ वर्ष का हो गया इलाहाबाद बैंक
Updated Fri, 24 Apr 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। अपनी स्थापना के गौरवशाली 150 वर्ष पूरे करने के बाद इलाहाबाद बैंक 24 अप्रैल को 151वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। देश के सबसे पुराने इलाहाबाद बैंक की स्थापना 24 अप्रैल 1865 को संगमनगरी इलाहाबाद में हुई थी। बैंक को देश का सबसे पुराना ज्वाइंट स्टॉक बैंक होने का गौरव प्राप्त है। इस मौके पर सिविल लाइंस स्थित मुख्य परिसर में जहां इसकी पहली शाखा की स्थापना हुई थी 24 अप्रैल को ग्राहक गोष्ठी के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बैंक की ओर से कुछ पुराने ग्राहकों, पेंशनर और खातेदारों को सम्मानित करने के साथ अनाथालय एवं विद्यालयों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इलाहाबाद बैंक की सिविल लाइंस शाखा जहां 150 वर्ष पूर्व देश के सबसे पुराने बैंक की स्थापना हुई थी, उस भवन को इंटैक की ओर से धरोहर घोषित किया गया है। स्थापना दिवस पर बैंक परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया जाएगा। सिविल लाइंस परिसर में शाम छह बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके साथ मंडल की सभी शाखाओं में कार्यक्रम होंगे। बैंक के उप महाप्रबंधक एवं मंडल प्रमुख आनंद कृष्ण ने बताया कि अपनी उत्कृष्ट ग्राहक सेवा तथा ग्राहकों के लगातार संरक्षण के बल पर बैंक लगातार प्रगति कर रहा है।
इलाहाबाद बैंक की मंडल के अंदर 59 शाखाएं खोली गईं हैं। 2014-15 में बैंक की पांच नई शाखाएं खोली गईं हैं। उन्होंने बताया कि बैंक की ओर से ग्राहकों को आकर्षक सेवाएं उपलब्ध कराने केसाथ लॉकर, धनराशि अंतरण सेवाएं, इलेक्ट्रानिक निधि अंतरण भी उपलब्ध कराई जा रही है। गैर पारंपरिक बैंकिंग चैनलों एटीएम, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग आदि के माध्यम से बैंक ई-सेवाएं उपलब्ध करा रही है।