Prayagraj : मेजा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस इनकाउंटर में जयप्रकाश शर्मा पुत्र कृष्णकांत शर्मा निवासी टूडीहार थाना मेजा जनपद प्रयागराज घायल हुआ है। इसके अलावा नीरज मिश्रा पुत्र प्रेमचंद्र मिश्रा पता देवरिकला थाना करछना प्रयागराज और दिलीप उपाध्याय पुत्र रामबहादुर पता टुंडीहार थाना मेजा प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया है।
इनके पास से टीवीएस मोपेड, स्विफ्ट मारुति सुजुकी, लूट के जेवरात, 1 अदद 12 बोर तमंचा और 2 कारतूस , एक अदद 315 बोर तमंचा तीन 3 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस को चकमा देकर तीन बदमाश भागने में सफल रहे जिनके नाम आंसू तिवारी पुत्र करमचंद पता बकचुन्दा थाना मेजा प्रयागराज और रमेश चंद्र पासी पुत्र आदित्य प्रसाद पता चिलबिला थाना मांडा प्रयागराज और एक अज्ञात बदमाश शामिल है।
एक दिसंबर की रात में कार से बारात से लौट रही आधा दर्जन महिलाओं को तमंचा सटाकर मेजारोड के डाही गांव के सामने बदमाशों ने लूट लिया था। महिलाएं मटिही (बकचूंदा) गांव के अमरनाथ पाण्डेय के घर की थीं। उन्हें मारा-पीटा भी गया था। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने पुलिस की छह टीमें गठित कर दी थी। एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा ने बताया कि शनिवार सुबह उक्त घटना के खुलासा को लेकर काम कर रही पुलिस की टीमें क्षेत्र में थीं।
उसी समय सूचना मिली कि कार से बदमाश निकल रहे हैं। इस पर मेजारोड ओवरब्रिज के पास स्थित नवीन मंडी के पास घेराबंदी की गई तो मोपेड और कार से निकल रहे बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर पुलिस भी फायरिंग की तो मोपेड सवार जय प्रकाश शर्मा पुत्र कृष्णकांत शर्मा निवासी टुड़िहार के दाहिनी टांग में गोली लग गई। जिससे वह लहुलूहान होकर जमीन पर गिर गया।
पुलिस के मुताबिक कई बदमाश मौके से भागने में सफल रहे। जिनमें आंशू तिवारी पुत्र करमचन्द्र निवासी बकचूंदा थाना मेजा और रमेश चन्द्र पासी निवासी चिलबिला थाना मांडा सहित तीन अज्ञात हैं। उनकी तलाश की जा रही है। इस मुठभेड़ में शामिल रहीं पुलिस टीमों की पुलिस कप्तान ने तारीफ किया है। मौके पर एसओजी की टीम मुस्तैदी से लगी रही।