{"_id":"5dd590b88ebc3e54f4462d0b","slug":"one-arrested-with-more-than-1-lakh-smack-allahabad-news-ald260737595","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख से अधिक की स्मैक बरामद, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख से अधिक की स्मैक बरामद, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में करता था ‘पुड़िया ’ की सप्लाई, पिस्टल, कार, आठ मोबाइल और 30700 भी मिले
प्रयागराज। कैंट पुलिस और क्राइम ब्रांच ने बुधवार को शहर में स्मैक सप्लाई करने वाले पप्पू सोनकर उर्फ बच्चा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक लाख से अधिक की स्मैक, पिस्टल, कार, आठ मोबाइल और 30700 रुपये भी बरामद हुए हैं। वह कार से शहर में ‘पु़िड़या’ की सप्लाई करता था।
स्मैक की सप्लाई करने वाले पप्पू सोनकर के बारे में क्राइम ब्रांच के दरोगा एसके निगम को सूचना मिली थी। उनकी टीम और कैंट पुलिस ने सूचना पर मंगलवार की रात ब्लड बैंक के पास से पप्पू सोनकर उर्फ बच्चा को गिरफ्तार कर लिया। उसकी हांडा एमेजन गाड़ी से 123 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। टीम के रमेश पटेल और अनुराग यादव ने कार में छिपाकर रखी गई पिस्टल और 32 हजार 700 रुपये ढूंढ निकाले। दरोगा निगम ने बताया कि पप्पू सोनकर बाराबंकी से स्मैक लाकर झूंसी, अल्लापुर, कीडगंज, कैंट और धूमनगंज आदि इलाकों में बेचता था। उसके साथ कई सफेदपोशों के नाम सामने आए हैं। उनकी खोजबीन की जा रही है।