{"_id":"6299108b7457a059a0646dad","slug":"one-and-a-half-year-old-innocent-died-due-to-drowning-in-the-bathtub-allahabad-news-ald3343697132","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल के मासूम की बाथ टब में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ साल के मासूम की बाथ टब में डूबने से मौत
विज्ञापन
मृतक कार्तिक की फाइल फोटो
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के सामने बृहस्पतिवार की सुबह डेढ़ साल का मासूम बाथ टब में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम है। सिराथू निवासी राहुल केशरवानी मंझनपुर कस्बे में जिला अस्पताल के सामने पैथालॉजी चलाते हैं। राहुल वहीं पर परिवार समेत रहते भी हैं। बृहस्पतिवार की सुबह राहुल की पत्नी दीपा केसरवानी अपने डेढ़ साल के बेटे कार्तिक को घर की छत पर ले जाकर बाथ टब में नहला रही थी।
इसी दौरान वह अचानक किसी काम के लिए वह बेटे कार्तिक को छत पर ही अकेला छोड़कर नीचे चली गई। इसी बीच कार्तिक खेलते हुए बगल में रखे बाथ टब के पास पहुंचा और उसी में औंधे मुंह गिर गया। कुछ देर बाद दीपा छत पर पहुंची तो नजारा देख उसकी चीख निकल गई।
पानी में दम घुटने के कारण मासूम की सांसें थम चुकी थी। तसल्ली के लिए मासूम को लेकर परिजन अस्पताल भागे। देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम परिजनों ने मासूम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।