फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   One accused arrested for PCB hostel massacre

पीसीबी हॉस्टल हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Apr 2019 01:38 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Apr 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested for PCB hostel massacre
pcb - फोटो : प्रयागराज

इविवि के पीसीबी हॉस्टल में हुई पूर्व छात्र रोहित शुक्ला की हत्या के मामले का एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि प्रशांत उपाध्याय नाम के इस आरोपी को बस स्टैंड से उस वक्त पकड़ा गया जब वह वाराणसी भागने की फिराक में था। पूर्व छात्र रोहित शुक्ला बेटू की 14 अप्रैल की रात पीसीबी हॉस्टल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में आदर्श त्रिपाठी समेत छह आरोपी नामजद किए गए हैं, जिनमेें हरिओम त्रिपाठी, हिमांशु सिंह, अभिषेक उर्फ नवनीत यादव, सौरभ विश्वकर्मा, प्रशांत उपाध्याय शामिल हैं।

विज्ञापन


मामले के खुलासे में लगी पुलिस टीमों ने ताबड़तोड़ आसपास के कई जिलों में दबिश दी थी। बृहस्पतिवार को इनमें से एक प्रशांत को पुलिस ने बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वह इविवि से बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। वह वाराणसी का रहने वाला है। सूत्रों की मानें घटना के बाद प्रशांत वाराणसी स्थित अपने घर भाग गया था। अन्य आरोपियों के बारे में पूछने पर वह सिर्फ इतना बता सका कि घटना के बाद वह बस स्टैंड गया और वहां से अपने घर भाग निकला था। इसके बाद से अन्य आरोपियों से उसका कोई संपर्क नहीं हुआ। चर्चा इस बात की भी रही कि पुलिस ने उसे वाराणसी स्थित उसके घर से ही पकड़ा। हालांकि, पुलिस इससे इंकार करती रही। 
विज्ञापन


...तो नेपाल भाग निकला मुख्य आरोपी?
 पुलिस सूत्रों की मानें तो जांच के दौरान एक और खास बात सामने आई है। पता चला है कि मुख्य आरोपी आदर्श ने नैनी जेल जाकर वहां बंद माइकल से मुलाकात की ही थी। इसके अलावा उसने वहां बंद अच्युतानंद उर्फ सुमित शुक्ला हत्याकांड के मुख्य आरोपी आशुतोष त्रिपाठी से भी मुलाकात की थी। उधर इस बात की भी चर्चा है कि हो सकता है कि आशुतोष की तरह ही आदर्श भी घटना के बाद अपने साथियों के साथ नेपाल भाग निकला हो। फिलहाल उसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं। उधर अन्य आरोपियों अभिषेक यादव उर्फ नवनीत, सौरभ विश्वकर्मा, हिमांशु सिंह व हरिओम त्रिपाठी की भी तलाश की जा रही है। उनकी तलाश में टीमें आजमगढ़, भदोही, गाजीपुर, रायबरेली में दबिश दे रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉस्टल से निष्कासित किया गया प्रशांत
उधर गिरफ्तारी के बाद विवि प्रशासन ने बृहस्पतिवार को आरोपी प्रशांत को भी हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है। दरअसल नामजदगी के बाद पुलिस ने बताया था कि आरोपियों में आदर्श, सौरभ व अभिषेक ही पीसीबी हॉस्टल के अंत:वासी हैं। हालांकि गिरफ्तारी के बाद प्रशांत के बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि प्रशांत भी इसी हॉस्टल का रहने वाला है और वह कमरा नंबर दो में रहता था। इसके बाद विवि प्रशासन ने उसे भी हॉस्टल से निष्कासित कर दिया। गौरतलब है कि रोहित हत्याकांड के बाद प्रशांत समेत अब तक पांच छात्र हॉस्टल से निष्कासित किए जा चुके हैं। इनमें रोहित हत्याकांड का मुख्य आरोपी आदर्श, सौरभ व अभिषेक भी शामिल हैं। इसके अलावा एक अन्य आशुतोष कुमार शाही के कमरे से विस्फोटक पदार्थ मिलने पर उसे निष्कासित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed