फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On the second day of Chaitra Navratri, Goddess Brahmacharini was worshipped

Navratri: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी स्वरूप की हुई आराधना, घर से मंदिरों तक वातावरण भक्तिमय

Mon, 31 Mar 2025 03:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 Mar 2025 03:32 PM IST
सार

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन घरों और मंदिरों में आदिशक्ति मां भगवती के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा आराधना की गई। कल्याणी देवी शक्तिपीठ समेत शहर और जनपद के सभी देवी मंदिरों में भक्तों की लंबी कतार लगी रही।

विज्ञापन
On the second day of Chaitra Navratri, Goddess Brahmacharini was worshipped
कल्याणी देवी मंदिर, प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन घरों और मंदिरों में आदिशक्ति मां भगवती के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा आराधना की गई। कल्याणी देवी शक्तिपीठ समेत शहर और जनपद के सभी देवी मंदिरों में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। घरों में स्थापित कलश की विधि-विधान से पूजा की गई। देवी स्त्रोत श्री दुर्गा सप्तशती पाठ किया गया। मंदिरों में देवी के अमोघ मंत्र गूंजते रहे। माला, फूल, चुनरी, नारियल और मिष्ठान का मां को भोग लगाया गया।

विज्ञापन


शक्तिपीठ अलोपशंकरी, मां ललिता देवी, दुर्गा मंदिर कटरा, शीतला माता मंदिर धूमनगंज सहित सभी मंदिरों में देवी की आराधना की गई। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार देखी गई। देवी फूल की बिक्री काफी बढ़ गई है। गुड़हल का एक फूल दस रुपये में और छोटा माला 50 रुपये में बिक रहा है। इसी तरह अन्य फूल मालाओं के दाम भी बढ़ गए हैं। चौफटका स्थित अनंत माधव मंदिर में स्थापित मां दुर्गा के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ रही। इसी तरह संगम तट पर स्थित देवी मंदिर, वेणी माधव, सोमेश्वर महादेव स्थित देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। 

विज्ञापन

जेल में 1325 बंदियों ने रखा नवरात्र का प्रथम व्रत

नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को केंद्रीय कारागार नैनी और जिला जेल में करीब 1325 बंदियों ने नवरात्र के प्रथम दिन व्रत रखा। इसमें साठ महिला बंदी भी हैं। जेल प्रशासन ने व्रती बंदियों को मैनुअल के अनुसार फलाहार उपलब्ध कराया। इनमें से आधे बंदी नौ दिनों का व्रत रखेंगे, हालांकि अभी जेल प्रशासन उनका सही आंकड़ा नहीं बता सका है।

केंद्रीय कारागार नैनी में नवरात्र के प्रथम दिन 735 बंदियों ने व्रत रखा। वहीं जिला जेल नैनी में 590 बंदियों ने प्रथम दिन व्रत रखा। इसमें साठ महिला बंदी शामिल है। जेल प्रशासन ने बताया कि व्रत रखने वाले बंदी एक दिन पहले अपनी बैरक प्रभारी को इसकी जानकारी देते हैं। उसी के अनुसान उनके लिए फलाहार का प्रबंध किया जाता है।

जेल मैनुअल के अनुसार व्रत रहने वाले बंदी को पांच सौ ग्राम दूध, पांच सौ ग्राम उबला आलू, सौ ग्राम चीनी और दो केले या मौसमी फल उपलब्ध कराया जाता है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक केंद्रीय कारागार नैनी रंग बहादुर पटेल ने बताया कि मैनुअल के अनुसार सभी को अपने धर्म को मानने की स्वतंत्रता है। साथ ही उन्हें जेल मैनुअल के अनुसार सुविधाएं दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed