फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On the death anniversary of Mahant Avaidyanath, pledged to protect Hindus, emphasis on stopping conversion

Prayagraj : महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर हिंदुओं की रक्षा का लिया संकल्प, धर्मांतरण रोकने पर जोर

Mon, 15 Sep 2025 06:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Sep 2025 06:28 PM IST
सार

विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ महराज की 11वीं पुण्य तिथि मनाई गई। बतौर मुख्य अतिथि महासंघ के मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी अनुज सिंह ने महंत जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

विज्ञापन
On the death anniversary of Mahant Avaidyanath, pledged to protect Hindus, emphasis on stopping conversion
विश्व हिंदू महासंघ की ओर से महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि मनाई गई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ महराज की 11वीं पुण्य तिथि मनाई गई। बतौर मुख्य अतिथि महासंघ के मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी अनुज सिंह ने महंत जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र त्रिपाठी मुन्ना भैया एवं संचालन जिला महामंत्री श्याम सूरत पांडेय ने किया।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि अनुज सिंह ने कहा कि महाराज जी ने अपना पूरा जीवन हिन्दुओं एवं राष्ट्र के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उनका जीवन हिन्दू और गौ रक्षा के समर्पित रहा। प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम गिरी ने उनके आंदोलनों और प्रभावी रणनीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष बृजेन्द्र त्रिपाठी मुन्ना भैया ने कहा कि विश्व हिन्दू महासंघ प्रयाग राज में मजबूती और एकता के साथ श्री महाराज जी के आदर्शों का पालन करेगी और समाज में फैली तमाम कुरीतियों को समाप्त करने और धर्मांतरण की साजिशों का पर्दाफाश कर उसका उन्मूलन करने में पूरी ताकत से आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन


संचालन करते हुए महासंघ के जिला महामंत्री श्याम सूरत पांडेय ने कहा कि आज महंत अवैद्यनाथ जो हिन्दू और हिंदू अस्मिता के प्राण थे हम सभी संकल्प लें कि जब भी जंहा भी हिंदुओं के उपर किसी प्रकार की समस्या आती है तो आगे बढ़ कर अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि नीलम गिरी, परशुराम अखाड़ा आश्रम के पीठाधीश्वर सुदर्शन शरण जी महराज एवं महंत डॉ सुदर्शनाचार्य जी महराज, धर्मेंद्र प्रताप सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed