फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On Mahashivaratri, passengers will be able to enter from both sides at the junction

महाशिवरात्रि पर जंक्शन पर दोनों ओर से यात्री कर सकेंगे प्रवेश

Fri, 21 Feb 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
On Mahashivaratri, passengers will be able to enter from both sides at the junction
On Mahashivaratri, passengers will be able to enter from both sides at the junction
महाशिवरात्रि पर जंक्शन पर दोनों ओर से यात्री कर सकेंगे प्रवेश
विज्ञापन

भीड़ बढ़ने पर ही स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन, रोडवेज ने सौ अतिरिक्त बसों का किया इंतजाम
प्रयागराज। माघ मेले के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि के मौके पर भी यात्री इलाहाबाद जंक्शन के सिटी और सिविल लाइंस साइड से प्रवेश कर सकेंगे। रेलवे ने जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से प्रवेश पर लगी रोक इस स्नान पर्व भी हटाने का निर्णय लिया है। दरअसल पिछले कुछ स्नान पर्व पर उम्मीद के मुताबिक कम भीड़ जुटी। इसी वजह से पहले माघी पूर्णिमा और अब उसके बाद शिवरात्रि पर रेलवे ने जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से भी यात्रियों को प्रवेश देने की बात कही है। यह भी कहा है कि जंक्शन, नैनी और छिवकी पर स्पेशल ट्रेन तैयार रहेंगी। अगर जरूरत पड़ी तो ही इन ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। पीआरओ सुनील गुप्ता ने बताया कि इस बार माघ मेला में अब तक 55 मेला स्पेशल ट्रेन संचालित की जा चुकी है। उधर यूपी रोडवेज ने भी सौ अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने कहा कि रूटीन बसों से ही महाशिवरात्रि पर काम चल जाएगा। जरूरत पड़ने पर ही अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed