{"_id":"66fbb655c9eb46cefb04d610","slug":"on-line-phd-application-open-in-uprtou-vc-prof-satyakam-informed-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPRTOU: पीएचडी के लिए मुक्त विश्वविद्यालय में ऑनलाइन आवेदन शुरू, 15 विषयों में 40 सीटों पर मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPRTOU: पीएचडी के लिए मुक्त विश्वविद्यालय में ऑनलाइन आवेदन शुरू, 15 विषयों में 40 सीटों पर मिलेगा प्रवेश
Tue, 01 Oct 2024 02:16 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 01 Oct 2024 02:16 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में सत्र 2024-25 के लिए पीएचडी प्रवेश सूचना विवरणिका का विमोचन मंगलवार को कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने किया। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा समय-समय पर जारी रेगुलेशन और निर्देशों के अनुसार पीएचडी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन एक अक्तूबर 2024 से आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रयागराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में सत्र 2024-25 के लिए पीएचडी प्रवेश सूचना विवरणिका का विमोचन मंगलवार को कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने किया। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा समय-समय पर जारी रेगुलेशन और निर्देशों के अनुसार पीएचडी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन एक अक्तूबर 2024 से आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
पीएचडी प्रवेश परीक्षा समिति के संयोजक प्रोफेसर पीके पांडेय ने बताया कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और प्रवेश परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, आवेदन और प्रवेश परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 अक्तूबर 2024 निर्धारित की गई है जबकि विलंब शुल्क के साथ 27 अकतबर से 6 नवंबर तक तक आवेदन किया जा सकेगा। ऑनलाइन आवेदन विवरण में त्रुटि संशोधन की अवधि सात से 12 नवंबर 2024 तक निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 18 नवंबर को अपलोड कर दिए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 23 नवम्बर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
प्रोफेसर पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय इस बार प्रवेश परीक्षा के माध्यम से 14 विषयों कंप्यूटर विज्ञान, न्यूट्रीशन फूड एंड डाइटेटिक्स, पत्रकारिता एवं जनसंचार, वाणिज्य, मध्ययुगीन और आधुनिक इतिहास, व्यवसाय प्रशासन और व्यवसाय प्रबंधन, शिक्षा शास्त्र, संस्कृत और प्राकृत भाषा, सांख्यिकी, हिंदी और आधुनिक भारतीय भाषाएं, भूगोल, प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व, गणित तथा जंतु विज्ञान में निर्धारित 40 सीटों में प्रवेश देगा।