{"_id":"62f936fbe751211507093bde","slug":"on-august-15-nine-newly-appointed-judges-will-be-administered-oath","type":"story","status":"publish","title_hn":"Allahabad High Court : 15 अगस्त को नव नियुक्त नौ जजों को दिलाई जाएगी शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Allahabad High Court : 15 अगस्त को नव नियुक्त नौ जजों को दिलाई जाएगी शपथ
Sun, 14 Aug 2022 11:25 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:25 PM IST
सार
शपथ लेने वालों में मोहम्मद अजहर हुसैन इदरीसी, राम मनोहर नारायण मिश्र, मयंक कुमार जैन, सुरेंद्र सिंह प्रथम और इलाहाबाद के जिला जज नलिन कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : इलाहाबाद हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट में नव नियुक्त नौ अपर न्यायाधीशों को सोमवार 15 अगस्त को शपथ दिलाई जाएगी। शपथ समारोह मुख्य न्यायाधीश के न्याय कक्ष में सुबह नौ बजे शुरू होगा। ये सभी जिला जज स्तर के उच्चतर न्यायिक सेवा संवर्ग के न्यायिक अधिकारी है। शपथ लेने वालों में मोहम्मद अजहर हुसैन इदरीसी, राम मनोहर नारायण मिश्र, मयंक कुमार जैन, सुरेंद्र सिंह प्रथम और इलाहाबाद के जिला जज नलिन कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं।
विज्ञापन
इन सभी को शपथ लेने की तिथि से दो वर्ष तक के लिए नियुक्त किया गया है, जबकि रेनू अग्रवाल, ज्योत्सना शर्मा, शिवशंकर प्रसाद और गजेंद्र कुमार को 62 वर्ष की आयु पूरी होने तक के लिए अपर न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति दी गई है। इनका कार्यकाल 2024 में समाप्त हो जायेगा। शपथ समारोह में सभी न्यायमूर्तिगण न्यायिक अधिकारीगण परिवारीजन व अधिवक्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन