{"_id":"5bf56042bdec226933278791","slug":"om-prakash-rajbhar-controversial-statement-on-ram-mandir","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ओम प्रकाश राजभर का विवादित बयान, कहा- पेट भरने के लिए अलापा जाता है राम मंदिर का राग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ओम प्रकाश राजभर का विवादित बयान, कहा- पेट भरने के लिए अलापा जाता है राम मंदिर का राग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Updated Wed, 21 Nov 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर विवादित बयान दिया है। राजभर ने कहा है कि साधू-संत राम मंदिर का राग सिर्फ इसलिए अलापते हैं, क्योंकि इससे उनकी रोजी-रोटी चलती है और उनका पेट भरता है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि कि साधू-संत न तो खेती करते हैं और न ही मेहनत का कोई दूसरा काम। उनकी आमदनी का कोई दूसरा जरिया भी नहीं होता, इसलिए वह मंदिर राग अलापकर अपनी रोजी-रोटी का इंतजाम करते रहते हैं। मंदिर को लेकर उनके मन में कोई आस्था नहीं होती।
विज्ञापन
मंत्री राजभर का कहना है कि गीता में साफ तौर पर लिखा है कि माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी ईश्वर भक्ति है, इसलिए वह कभी मंदिर निर्माण की बात नहीं करते और अपने माता-पिता की सेवा करके ही ईश्वर की प्राप्ति कर लेते हैं। उन्होंने नसीहत दी है कि मंदिर के नाम पर रोज आवाज उठाने वालों को भी गीता के इसी संदेश पर अमल करना चाहिए। उन्होंने साधू संतों समेत मंदिर की मांग उठाने वालों का मजाक उड़ाते हुए कहा है कि मंदिर जाने से किसी को स्वर्ग थोड़े ही मिल जाता है।
विज्ञापन
प्रयागराज कुम्भ नगरी में मीडिया से बात करते हुए मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अगर उनके इस बयान से साधू-संत नाराज होते हैं तो भी उन्हें इसकी फिक्र नहीं होगी। साधू-संत नाराज होकर भी उनका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। उनके मुताबिक जिनकी आस्था मंदिर में है, वह उसके लिए आवाज उठा सकते हैं, लेकिन उनकी आस्था गरीबों-किसानों व परेशान लोगों में हैं, इसलिए वह उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए आवाज उठाते रहते हैं।
उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मेरे मां-बाप ही मेरे भगवान हैं। योगी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शिवसेना द्वारा आज अयोध्या में किये गए भूमि पूजन को भी गलत बताया और कहा कि सिर्फ वोट बैंक की राजनीति और जनता से जुड़े मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए शिवसेना ऐसा कर रही है। अगर शिवसेना की वास्तव में हिन्दू धर्म में आस्था है तो वह महाराष्ट्र में मंदिर तोड़े जाने के वक्त चुप क्यों थी। गुजरात और महाराष्ट्र में जब यूपी बिहार के लोगों को पीटा जा रहा था तब उद्धव ठाकरे चुप क्यों थे। उनके मुताबिक उद्धव ठाकरे को अयोध्या आकर मंदिर मुद्दा गरमाने से स्वर्ग थोड़े ही मिल जाएगा।