{"_id":"62dedcfb2a1d9b33aa54ceb1","slug":"old-memories-of-tigmanshu-dhulia-who-reached-allahabad-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : इविवि पहुंचे तिग्मांशु धुलिया की पुरानी यादें हुईं ताजा, ड्रामा सेंटर खोलने का दिया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : इविवि पहुंचे तिग्मांशु धुलिया की पुरानी यादें हुईं ताजा, ड्रामा सेंटर खोलने का दिया प्रस्ताव
Mon, 25 Jul 2022 11:42 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:42 PM IST
सार
कुछ दिनों पहले तिग्मांशु इलाहाबाद विश्वविद्यालय आए थे। इस दौरान वह विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग भी गए। विभाग के पीछे काफी पुराना ड्रामा हॉल है, जो जर्जर अवस्था में होने के कारण बंद पड़ा है।
विज्ञापन
तिग्मांशु धुलिया
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धुलिया ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) का पुराना ड्रामा हॉल खोले जाने के लिए कुलपति के समक्ष प्रस्ताव रखा है। तिग्मांशु ने इसी हाल से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले तिग्मांशु इलाहाबाद विश्वविद्यालय आए थे। इस दौरान वह विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग भी गए। विभाग के पीछे काफी पुराना ड्रामा हॉल है, जो जर्जर अवस्था में होने के कारण बंद पड़ा है। विश्वविद्यालय में अब सेंटर फॉर फिल्म एंड थिएटर में नाटकों का मंचन होता है, लेकिन काफी पहले इसी ड्रामा हॉल में नाटकों को मंचन होता था। तिग्मांशु धुलिया ने भी अपने जीवन की पहली प्रस्तुति इसी ड्रामा हाल के मंच पर दी थी। विश्वविद्यालय आए तिग्मांशु ड्रामा हॉल पर लगा ताला खुलवाकर अंदर पहुंचे तो उनकी पुरानी यादें ताजा हो गईं।
विज्ञापन
उन्होंने कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव से भेंट के दौरान अनुरोध किया कि सीनेंट कैंपस स्थित ड्रामा हॉल एक समृद्ध नाट्य परंपरा की विरासत का द्योतक है। विश्वविद्यालय अगर इसका पुनरोद्धार कराके इसे प्रयोग के लायक बना सके तो यह नाट्य जगत के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में विकसित हो सकता है। इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर के अनुसार कुलपति ने कहा है कि अभी विश्वविद्यालय में संसाधनों की कमी है, लेकिन जब भी संसाधन जुटाए जा सकेंगे तो इस दिशा में प्रयास जरूर किया जाएगा।
विज्ञापन