फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Old man shot dead home

घर लौट रहे युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Tue, 12 Mar 2019 01:07 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 12 Mar 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
Old man shot dead home
डेमो - फोटो : डेमो

 पुलिस अभी चंद घंटों पहले हुई लूट की वारदात की जांच में लगी ही थी कि शाम को करेली में भरे चौराहे युवक की गोली मारकर हत्या कर बदमाशों ने उसके सामने एक और चुनौती पेश कर दी। मारा गया युवक घर लौट रहा था और तभी उसे शिकार बनाया गया। पुलिस के मुताबिक, पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। जांच की जा रही है। सुनील कुमार प्रजापति पुत्र बेनीप्रसाद धूमनगंज के धुस्सा का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक वह गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई में एकाउंटेंट था। हालांकि अफसरों का कहना है 

विज्ञापन


कि वह एक माह पूर्व तक आउटसोर्सिंग पर टाइपिंग का काम करता था। सोमवार शाम 5.30 बजे के करीब वह साइकिल से घर लौट रहा था। अभी वह करेली में पुष्पांजलि नगर के पास पहुंचा था कि तभी बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। दोनों ने नकाब बांध रखा था। इसके बाद उन्होंने सुनील को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। घटना से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना पर करेली थाने की फोर्स पहुंच गई। कुछ देर बाद एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने पूछताछ में बताया कि गोली लगते ही सुनील लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लोग भागकर पहुंचे तो सुनील की सांसें चल रही थीं। इस दौरान उसने अपना नाम व पता बताया। हालांकि अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी सांसें थम गईं। उधर, खबर पर परिजन भी पहुंचे और बिलखने लगे। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम मामले में परिजनों ने धूमनगंज निवासी विजय श्रीवास्तव व उसके भाई विशाल श्रीवास्तव के खिलाफ नामजद तहरीर दी। आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश में हत्या की गई। करेली पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन


परिजनों ने पुरानी रंजिश की बात बताई है। उनकी तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed