{"_id":"5f3988c18ebc3e3cf43979b9","slug":"old-man-beaten-to-death-in-prayagraj-land-dispute-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में भूमि विवाद में वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, कई लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में भूमि विवाद में वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, कई लोग जख्मी
Mon, 17 Aug 2020 12:58 AM IST
विनोद सिंह
Prayagraj
Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गंधियांव गांव के मजरा मर्दापुर में शनिवार की दोपहर दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। जिसमें पहले पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक अधेड़ की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।
क्षेत्र के मर्दापुर गांव में दिनेश कुमार पांडेय व वीरेंद्र कुमार पांडेय के बीच कई वर्षों से जमीन विवाद को लेकर पुरानी खुन्नस चली आ रही है। जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। शनिवार को दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। दोनों पक्ष लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े।
जिसमें दिनेश कुमार पांडेय व उनके लड़के राकेश पांडेय, अनिल कुमार व सुशील गंभीर रूप से घायल हो गए। दिनेश कुमार पांडेय को धारदार हथियार से गंभीर चोटें आई थी। जिनको एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार को इलाज की दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक दिनेश कुमार के लड़के अजय कुमार पांडेय ने नौ लोगों में वीरेंद्र कुमार, रावेंद्र उर्फ कोमल, सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, रत्नेश कुमार, सचिन कुमार, प्रवीण कुमार, अमन व मोनू के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
जिसमें वीरेंद्र कुमार पांडेय (55) और रावेंद्र कुमार उर्फ कोमल (50) को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज चल रहा है। मृतक दिनेश पांडेय की पत्नी गायत्री देवी व बच्चों का को रो-रोकर बुरा हाल रहा। अस्पताल में मौत के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम को शव घर उठा लाए। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजनों से बातचीत कर प्रयास कर रही है। दिनेश पांडेय की मौत से गांव में तनाव व्याप्त है। एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।