फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   oil refined price fell in bulk arbitrary in retai

तेल रिफाइंड के दाम थोक में गिरे, फुटकर में अब भी मनमानी

Fri, 21 Feb 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
oil refined price fell in bulk arbitrary  in retai
थोक बाजार में तेल, रिफाइंड और वनस्पति घी के दाम भले ही गिर गए हो लेकिन आम उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। बाजार में फुटकर व्यापारी अब भी पुराने दाम पर ही इसकी बिक्री कर रहे हैं। यही स्थिति चीनी, मैदा, सूजी, आटा आदि की भी है।
विज्ञापन

बीते पखवारे इन सभी जींस के थोक दाम में भी कमी आई है, लेकिन यहां भी फुटकर बाजार में कोई असर नहीं दिख रहा है। अमूमन ऐसा होता नहीं है लेकिन इस बार सर्दियों में सरसों के तेल, वनस्पति घी, रिफाइंड आदि के दाम में खासी वृद्धि हुई। थोक में रेट बढ़ते ही फुटकर बाजार में भी उछाल रहा और सभी खाद्य तेलों के दाम बढ़ गए। लेकिन जब खाद्य तेलों के थोक भाव में कमी आई तो फुटकर की कीमतें नहीं घटीं। फुटकर बाजार में सरसों का तेल अभी 110- 120 रुपये लीटर ही बिक रहा है।
विज्ञापन

इसी तरह थोक बाजार में बीते पखवारे आटा, मैदा, सूची, चीनी आदि के दाम भी गिरे लेकिन फुटकर में अब तक आम लोगों को इसका लाभ नहीं मिल सका है। आटा का दाम भी थोक में प्रति कुंतल सौ रुपये कम हुआ है, लेकिन फुटकर बाजार में आटा अब भी 27 से 28 रुपये किलो ही बिक रहा है। मैदा, सूजी, चीनी के दाम भी फुटकर में जस के तस है। इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश केसरवानी कहते हैं कि जरूरी जींस और सरसों के तेल, रिफाइंड आदि के दाम में बीते एक पखवारे के दौरान गिरावट आई है। होली तक और गिरावट आ सकती है। फुटकर कारोबारियों को भी दाम कम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटकर कारोबारी प्रमिल केसरवानी ने कहा कि बीते दिनों कारोबारियों ने ब़ढ़े हुए रेट पर ही सामान खरीदा, सो वे उसी बढ़े हुए दाम पर बेच स्टॉक निकाल रहे हैं। नया स्टॉक खरीदने के बाद ही फुटकर में दाम गिरेंगे।
थोक में आई गिरावट
खाद्य सामग्री 05 फरवरी 19 फरवरी
सरसों का तेल 1725 प्रति टिन 1625 प्रति टिन
वनस्पति घी 1260 प्रति टिन 1200 प्रति टिन
रिफाइंड 1600 प्रति टिन 1525 प्रति टिन
आटा 2500 प्रति क्विंटल 2450 प्रति क्विंटल
मैदा 2650 प्रति क्विंटल 2550 प्रति क्विंटल
सूजी 2750 प्रति क्विंटल 2650 प्रति क्विंटल
फुटकर रेट
खाद्य सामग्री 05 फरवरी 19 फरवरी
सरसों का तेल 120 प्रति लीटर 120 प्रति लीटर
वनस्पति घी 90 प्रति लीटर 90 प्रति लीटर
रिफाइंड 120 प्रति लीटर 120 प्रति लीटर
आटा 27 प्रति किलो 28 प्रति किलो
मैदा 30 प्रति किलो 30 प्रति किलो
सूजी 32 प्रति किलो 32 प्रति किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed