{"_id":"6377c9a1ba8c133af27ad352","slug":"ohe-broken-by-the-panto-of-goods-train-many-trains-stuck","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : मालगाड़ी के पेंटो से टूटा ओएचई, फंसी कई ट्रेनें, ब्रह्मरौली रेलवे स्टेशन के पास आई बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : मालगाड़ी के पेंटो से टूटा ओएचई, फंसी कई ट्रेनें, ब्रह्मरौली रेलवे स्टेशन के पास आई बाधा
Fri, 18 Nov 2022 11:36 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:36 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि एक खाली मालगाड़ी का रेक प्रयागराज की ओर आ रहा था। अचानक उसके इंजन के पेंटों से ओएचई वायर उलझ गए। तकरीबन 300 मीटर वायर उखड़ जाने के बाद प्रयागराज-कानपुर रेलखंड पर रेल संचालन प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
ओएचई से फंसकर टूटा पेंटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बम्हरौली रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे के ओवरहेड इक्वीमेंट (ओएचई) टूट जाने से दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग बाधित हो गया। इस वजह से प्रयागराज से कानपुर के बीच दर्जन भर से ज्यादा यात्री ट्रेनें फंस गई। शाम 6.30 बजे के आसपास हुए इस वाकये के तकरीबन एक घंटे बाद अप लाइन रेल संचालन के लिए खोल दी गई, लेकिन डाउन लाइन पर रात 12 बजे तक रेल संचालन ठप ही रहा। इस वजह से बीच रास्ते में फंसी ट्रेनों में एवं उनका इंतजार स्टेशन पर कर रहे यात्रियों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि एक खाली मालगाड़ी का रेक प्रयागराज की ओर आ रहा था। अचानक उसके इंजन के पेंटों से ओएचई वायर उलझ गए। तकरीबन 300 मीटर वायर उखड़ जाने के बाद प्रयागराज-कानपुर रेलखंड पर रेल संचालन प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर प्रयागराज से तीन टॉवर वैगन मौके पर भेजे गए। अप लाइन जल्द दुरुस्त कर ली गई, लेकिन डाउन लाइन पर रात 12 बजे तक ओएचई दुरुस्त करने का कार्य जारी रहा।
विज्ञापन
इस वजह से गाड़ी संख्या 22969 ओखा-वाराणसी, 22468 गांधीनगर कैपिटल-वाराणसी, 12396 अजमेर-राजेंद्र नगर, 12368 आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस, 12398 महाबोधि एक्सप्रेस, 04182 कानपुर सेंट्रल-सूबेदारगंज, 04151 कानपुर-लोकमान्य तिलक, 15003 चौरीचौरा एक्सप्रेस, 12424 राजधानी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रोकनी पड़ीं। एनसीआर के सीनियर पीआरओ डॉ. अमित मालवीय ने बताया कि इंजन के पेंटों में तार उलझने की वजह से यह वाकया हुआ।
विज्ञापन