{"_id":"636bf1fd5056ff6b6a3cd24a","slug":"offline-application-for-indira-marathon-starts-from-today-42-km-race-will-be-held","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : इंदिरा मैराथन के लिए ऑफलाइन आवेदन आज से शुरू, जानें क्या हैं नियम व शर्तें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : इंदिरा मैराथन के लिए ऑफलाइन आवेदन आज से शुरू, जानें क्या हैं नियम व शर्तें
Thu, 10 Nov 2022 12:01 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 10 Nov 2022 12:01 AM IST
सार
मैराथन में देशभर के धावक हिस्सा लेते हैं, इसलिए ऑनलाइन आवेदन एक सप्ताह पहले ही शुरू हो गए थे। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए धावकों को मदन मोहन मालवीय स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय से रजिस्ट्रेशन फार्म प्राप्त करना होगा। धावकों को शपथ पत्र भी देना होगा। धावक की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
इंदिरा मैराथन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
37वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन के लिए ऑफलाइन आवेदन आज से शुरू होंगे। आनंद भवन से शुरू होकर रीवा रोड और फिर मदन मोहन मालवीय स्टेडियम तक कुल 42.195 किलोमीटर की इस मैराथन की तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन
मैराथन में देशभर के धावक हिस्सा लेते हैं, इसलिए ऑनलाइन आवेदन एक सप्ताह पहले ही शुरू हो गए थे। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए धावकों को मदन मोहन मालवीय स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय से रजिस्ट्रेशन फार्म प्राप्त करना होगा। धावकों को शपथ पत्र भी देना होगा। धावक की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
इंदिरा मैराथन के प्रथम विजेता को दो लाख रुपये, द्वितीय को एक लाख और तृतीय विजेता को 75 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही 11 अन्य खिलाड़ियों को 10-10 हजार रुपये की सांत्वना राशि दी जाएगी।
विज्ञापन