फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Officials brainstormed for crowd control in Mahakumbh, prepared roadmap for traffic management

Prayagraj : महाकुंभ में भीड़ नियंत्रण के लिए अधिकारियों ने किया मंथन, यातायात प्रबंधन के लिए तैयार किया रोडमैप

Sat, 10 Aug 2024 05:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Aug 2024 05:54 PM IST
सार

महाकुंभ मेला-2025 के सकुशल संपन्न कराने और भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही यातायात की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रयागराज मेला प्राधिकरण में शनिवार को बैठक हुई। इसमें तमाम आला अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Officials brainstormed for crowd control in Mahakumbh, prepared roadmap for traffic management
महाकुंभ में भीड़ प्रबंधन के लिए बैठक करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ मेला-2025 के सकुशल संपन्न कराने और भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही यातायात की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रयागराज मेला प्राधिकरण में शनिवार को बैठक हुई। इसमें तमाम आला अधिकारियों ने हिस्सा लिया। जिसमें सुरक्षा प्लान, यातायात प्लान, पुलिस प्रबंधन प्लान एवं लॉजिस्टिक आवश्यकताओं की मांग के संबंध में प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया।

विज्ञापन


जनवरी 2025 के कुंभ मेले में करोड़ों श्रद्धालु प्रयागराज के संगम में आकर दर्शन करेंगे। भीड़ संभालने के इंतजाम पुलिस और मेला अधिकारियों ने की है। भीड़ प्रबंधन के लिए कमिशनरेट की पुलिस बाहर से ट्रेनिंग भी ले रही है। कुंभ के कार्यों और भीड़ प्रबंधन के प्रारूपों को समझने के लिए आज मंडलायुक्त विजय विश्वस पंत, डीएम मेला विजय किरण आनंद प्रयागराज के कमिश्नर तरुण गाबा, डीसीपी सिटी दीपक भूकर डीसीपी गंगा नगर अभिषेक भारती ने दारागंज, अलोपी मंदिर, अक्षयवट और बांध सहित कई जगहों का दौरा किया और संगम में इंट्री पॉइंट और एग्जिट पॉइंट पर श्रद्धालुओ की भीड़ को सुगम आवागमन मिले इस पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन


इस मौके पर परेड ग्राउंड में पार्किंग को लेकर डीसीपी सिटी दीपक भूकर ने कई सुझाव दिए जिस पर अफसरों ने सहमति जताते हुए इस को अमल में लाने को कहा। निरीक्षण के बाद सभी अफसरों ने एडीजी के कैम्प कार्यालय में मीटिंग की। जिसमें मैप के जरिए प्रमुख स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन ,से संगम तक आने व जाने  के मार्ग की समीक्षा की गई और सारे इंतजामो को एक एक करके समझा गया। इस मौके पर सीपी तरुण गाबा ने कहा की श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के संगम में डुबकी लगा सकें। ये छोटे से लेकर बड़े अफसर तक सोचेंगे तभी हम सफल हो पाएंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद एसएसपी कुंभ मेला कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। समीक्षा बैठक एवं भ्रमण में अपर पुलिस महानिदेशक जोन प्रयागराज भानु भास्कर, अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा, पुलिस आयुक्त तरुण गाबा, पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र प्रयागराज, अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे, मेलाधिकारी  विजय किरन आनंद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेला, पुलिस उपायुक्त नगर / यमुनानगर / गंगानगर / यातायात व अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed