फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Officer's wife dies of Covid, relatives took away jewelry

अफसर की पत्नी की कोविड से मौत, रिश्तेदार उठा ले गए गहने

Thu, 17 Jun 2021 08:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Jun 2021 08:33 PM IST
सार

  • पति ने लगाया आरोप, पांच के खिलाफ दर्ज कराया चोरी का मामला

विज्ञापन
Officer's wife dies of Covid, relatives took away jewelry
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना काल में रिश्तों को तार-तार करने वाली कई घटनाएं सामने आईं और एक ऐसा ही मामला शहर में भी सामने आया है। जार्जटाउन में रहने वाले परियोजना विभाग के अफसर की पत्नी की कोविड से मौत के बाद उनके रिश्तेदार घर से गहने उठा ले गए। इसकी जानकारी अफसर को पत्नी के अंतिम संस्कार के करीब 15 दिन बाद हुई। उनकी शिकायत पर जार्जटाउन पुलिस ने पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


लाउदर रोड पर रहने वाले रमेश चंद्र परियोजना विभाग में अफसर हैं और उनकी वर्तमान तैनाती संभल जनपद में है। उन्होंने पुलिस को बताया कि अप्रैल में उनकी पत्नी शशिकला कोविड संक्रमित हो गई थीं जिसके बाद उनका शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। काफी कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका और 30 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। उनके अंतिम संस्कार व अन्य क्रिया-कर्म के बाद 15 मई को उन्होंने आलमारी खोली तो उसमें से लाखों रुपये के गहने गायब मिले। इनमें सोने के दो हार, चार चूड़ियों  के अलावा मंगलसूत्र, चेन, झुमके, अंगूठी-पेटी व चांदी के बर्तन शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पत्नी के बीमार होने के दौरान 21 अप्रैल से घर पर उनके साले व्रजभूषण अपनी पत्नी सुमित्रा व बच्चों समेत आकर रहने लगे। पत्नी की बीमारी के चलते वह अपने बेटे के साथ सुबह सात बजे घर से निकल जाते थे और रात में 11 बजे आने के बाद बैठके में ही सो जाते थे। अफसर ने मामले की लिखित शिकायत जार्जटाउन थाने में की। जिसमें आरोप लगाया कि साले और उसकी पत्नी ने ही अपने दो रिश्तेदारों की मदद से गहने गायब किए। आरोप यह भी है कि साले के रिश्तेदारों ने उनके बेटे को जबरिया बुलाने की धमकी भी दी। जार्जटाउन इंस्पेक्टर शिशुपाल शर्मा ने बताया कि तहरीर के  आधार पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed