{"_id":"600dc844436d00773a7099fd","slug":"officer-loses-dignity-of-post-shameless-officer-obscene-phone-calls-from-woman-audio-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पद की गरिमा भूल बेशर्मी पर उतरे अफसर, युवती से फोन पर की अश्लील बातें, ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद की गरिमा भूल बेशर्मी पर उतरे अफसर, युवती से फोन पर की अश्लील बातें, ऑडियो वायरल
Mon, 25 Jan 2021 02:46 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 25 Jan 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
हाल ही में अपने पद से हटाए गए एक वरिष्ठ अफसर का ऑडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। ऑडियो में अफसर अपने पद की गरिमा के विपरीत युवती से फूहड़ ढंग से बातें कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले में किसी तरह की शिकायत की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
ऑडियो अफसर व युवती के बीच फोन पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग है। बातचीत तब की है, जब अफसर नागपुर में थे और युवती अपने ग्रुप के अन्य लोगों के साथ कर्नाटक से लौट रही थी। ऑडियो की शुरुआत में अफसर एक महिला से बात करते सुनाई पड़ते हैं, जिससे वह खुद के नागपुर में होने की बात कहते हुए पूछते हैं कि वह और उसके ग्रुप के अन्य लोग कब तक नागपुर आ जाएंगे।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo pics
कुछ देर बाद अफसर बेहद ही आपत्तिजनक तरीके से महिला से यह पूछते हैं कि उनकी हीरोइन कहां है। जिसके बाद महिला अपना फोन एक युवती को पकड़ाती है। अफसर उस युवती से काफी देर तक शर्मनाक ढंग से बातें करते हैं। 4.01 मिनट के इस ऑडियो मेें अफसर ने युवती को कई बार अश्लील तरीके से संबोधित किया। खास बात यह कि इस बीच वह कई बार यह भी दोहराते हैं कि दोनों के बीच हुई बातचीत को वह किसी से न बताए।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मिलने की भी करते हैं गुजारिश
ऑडियो में अफसर फोन पर बात कर रही युवती से नागपुर आकर मिलने की गुजारिश करते भी सुनाई पड़ते हैं। युवती के यह बताने पर कि वह तो नागपुर से पहले ही ट्रेन से उतर जाएगी, अफसर उससे मिन्नतें करते हैं कि वह नागपुर तक आकर उनसे मिले। इस पर युवती यह कहते हुए सुनाई पड़ती है कि वह कोशिश करेगी।ऑडियो के अंत में अफसर युवती से यह कहते हैं कि वह अपनी कुछ अन्य तस्वीरें भेज दे। जिस पर युवती पहले तो कहती है कि वह अभी तस्वीरें नहीं भेज सकती, क्योंकि उसका मोबाइल किसी और के पास है। बाद में यह भी कहती है कि उसने अपनी तस्वीरें स्टेटस पर लगाई हैं, जिस पर अफसर कहते हैें कि ठीक है, वह तस्वीरें देख लेंगे। ऑडियो कब का है फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। लेकिन चर्चा है कि अफसर के कुछ दिनों पहले नागपुर प्रवास के दौरान यह बातें हुईं।