फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Officer absent in WC hearing, member became angry.

महिला आयोग की सुनवाई में अफसर अनुपस्थित, सदस्य नाराज

Wed, 19 Jun 2019 11:46 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Jun 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
Officer absent in WC hearing, member became angry.
प्रयागराज - फोटो : Prayagraj

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की बुधवार को हुई सुनवाई और समीक्षा बैठक में कई अफसर अनुपस्थित रहे। इस पर सदस्य अनीता सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई। बैठक का प्रचार-प्रसार नहीं होने की वजह से भी वह खफा दिखीं। यह विभाग मुख्यमंत्री के पास है। ऐसे में उन्होंने पूरी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजने की बात कही।

विज्ञापन


महिला आयोग की सदस्य निर्धारित समय पर सर्किट हाउस पहुंच गईं लेकिन, वहां कोई व्यवस्था नहीं थी। सर्किट हाउस में बैठक की जानकारी ही देर से पहुंची थी। सदस्य के पहुंचने के बाद आनन-फानन में बैठक की व्यवस्था की गई। इसके अलावा एडीएम प्रशासन तथा सीओ करछना पहुंचे थे लेकिन, महिला थाना से कोई नहीं उपस्थित हुआ। जिला प्रोबेशन अधिकारी भी छुट्टी पर रहे। जबकि, सुनवाई में ज्यादातर मामले महिलाओं से जुड़े थे। महिला आयोग की सदस्य ने प्रचार नहीं होने पर पिछली बैठक में भी नाराजगी जताई थी। इस बार वही स्थिति रही तथा सिर्फ 12 महिलाएं शिकायत लेकर पहुंची थीं। अनीता सिंह का कहना था कि वह पूरी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजेंगी। उन्होंने अफसरों से कहा कि हर महीने के पहले और तीसरे बुधवार को जन सुनवाई निर्धारित है। इसका व्यापक प्रचार होना चाहिए। लोगों को समय से इसकी सूचना भी होनी चाहिए। वहीं एडीएम प्रशासन का कहना है कि वह खुद बैठक में थे। डीपीओ अवकाश पर थे। समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधि भी थे। बैठक के प्रचार-प्रसार को लेकर सदस्य की कुछ नाराजगी थी। उसे देखा जाएगा।
विज्ञापन


उधर, सुनवाई में दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा के प्रकरण आए। कीडगंज की आरती कनौजिया, करेली की ममता तिवारी ने दहेज उत्पीड़न एवं मानसिक प्रताड़ना की शिकायत की। अलीगंज की जुबैदा खातून ने अवैध कब्जा की शिकायत की। थरवई की वीणा देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले घर पर दूसरों का कब्जा होने की शिकायत की। थरवई की सुमन देवी ने दबंगों पर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की। सदस्य अनीता सिंह ने संबंधित अफसरों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed