फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Of cases enrolled in the High Court today closed

आज से हाईकोर्ट में मुकदमों का दाखिला बंद

Tue, 17 Mar 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 17 Mar 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Of cases enrolled in the High Court today closed
हाईकोर्ट के वकीलों ने कचहरी के अधिवक्ताओं के समर्थन में न्यायिक कार्य का बहिष्कार जारी रखने का फैसला लिया है। मंगलवार को हुई आम सभा में यह भी तय किया गया कि बुधवार से मुकदमों का दाखिला बंद कर दिया जाएगा। कोई भी अधिवक्ता रिपोर्टिंग सेक्शन में नई याचिका दाखिल नहीं करेगा। एक कमेटी बनाई गई है जो गेट संख्या तीन पर मौजूद रहकर वकीलों द्वारा न्यायिक कार्य का बहिष्कार कराना सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन


लाइब्रेरी हॉल में हुई सभा में तय किया गया कि बुधवार को भी वकील न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। ओपी सिंह, राधाकांत ओझा, दयाशंकर मिश्र, शशि प्रकाश सिंह, प्रकाश सिंह, विष्णु पांडेय, संतोष मिश्र, केके द्विवेदी, हरबंश सिंह, आशुतोष तिवारी, हरीश शुक्ला को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह सुबह साढ़े नौ बजे से गेट संख्या तीन पर मौजूद रहेंगे। अध्यक्ष और महासचिव वरिष्ठ अधिवक्ताओं का शिष्ट मंडल भी गठित किया गया है, जो चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से मुलाकात कर समस्या के निस्तारण का प्रयास करेगा।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के वकीलों ने आईपीएस अमिताभ ठाकुर के बयान की निंदा की है तथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। वरिष्ठ अधिवक्ता वीबी उपाध्याय, एसपी गुप्ता, यूएन शर्मा, आरके जैन, आरके ओझा को वैधानिक उपाय सुझाने के लिए अधिकृत किया गया है। आम सभा की अध्यक्षता राकेश पांडेय ने और संचालन सीपी उपाध्याय ने किया। एके ओझा, अभिषेक सिंह चौहान, केके द्विवेदी, मृत्युंजय तिवारी, विवेक मिश्र, कन्हैयालाल चौहान, जटाशंकर पांडेय, संतोष राय, गोविंद तिवारी सहित वकीलों ने सभा को संबोधित किया। यह जानकारी प्रेस सचिव राहुल कुमार पांडेय ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट बार के पूर्व महासचिव अनिल तिवारी बुधवार से घटना के विरोध में अनशन करेंगे। अनिल तिवारी ने कहा कि शासन जानबूझकर इलाहाबाद के एसएसपी और डीएम का स्थानांतरण नहीं कर रहा है। 48 घंटे की मोहलत समाप्त हो गई है। इसलिए बुधवार से हाईकोर्ट के सामने अनशन किया जाएगा। महिला अधिवक्ता वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष ऋतंधरा मिश्रा के नेतृत्व में महिला वकीलों ने एक शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत वकील नबी अहमद को श्रद्धांजलि दी है। महिला वकीलों ने घटना की निंदा करते हुए दोषी अधिकारियोें को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed