फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   objectionable comments on social media about Union Minister Anupriya Patel

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के बारे में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, एफआईआर दर्ज

Fri, 23 Jul 2021 07:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 Jul 2021 07:36 PM IST
सार

  • कर्नलगंज थाने में एफआईआर, फेसबुक यूजर की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
objectionable comments on social media about Union Minister Anupriya Patel
अनुप्रिया पटेल।

विस्तार

केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। फेसबुक आईडी से उनके बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। मामले की जानकारी पर अफसरों ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने को निर्देशित किया। जिसके बाद कर्नलगंज थाने में फेसबुक आईडी के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


एफआईआर कर्नलगंज थाने के दरोगा उमाशंकर की तहरीर पर लिखी गई है। जिसमें उन्होंने बताया है कि फेसबुक पर सरदारवंशी रामपाल वर्मा की फेसबुक आईडी से केंद्रीय राज्यमंत्री के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। उनके बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। मामले की जानकारी मिलने पर अफसरों में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अपराध ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इसी क्रम में उनकी ओर से संबंधित फेसबुक यूजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी जा रही है। सूत्रों का कहना है कि इसके बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई। जिसमें गालीगलौज करने के आरोप केसाथ ही आईटी एक्ट की धारा लगाई गई है। चौंकान वाली बात यह है कि कर्नलगंज सीओ और इंस्पेक्टर दोनों ही मामले की जानकारी से इंकार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भावनाएं भड़काने का यह पहला मामला नहीं
गौरतलब है कि जिले में भावनाएं भड़काने, समाज में वैमनस्यता फैलाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले पीएम और सीएम केबारे में भी सोशल मीडिया पर अभद्र व आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले सामने आ चुकेहैं। जिनमें से कई में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed