फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Objected to the nomination of a candidate in University

विवि में एक दावेदार के नामांकन पर आपत्ति

Wed, 23 Sep 2015 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 23 Sep 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Objected to the nomination of a candidate in University
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में नामांकन करने वाले महामंत्री पद के एक प्रत्याशी के खिलाफ आपत्ति हुई है। आपत्तियों का निस्तारण तथा अन्य नामांकन पत्रों की जांच 23, 24 और 25 सितंबर को होगी। जांच के बाद अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


अंतिम सूची 26 सितंबर को जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय में मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। असिस्टेंट प्रॉक्टर डॉ.एनके शुक्ला ने बताया कि आवेदन करने वाले छात्र-छात्रा दो-तीन दिन में परिचय पत्र प्राप्त कर लें। अन्यथा, वह मतदान नहीं कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान के समय छात्र-छात्राओं को परिचय पत्र तथा फीस रसीद साथ लानी होगी।
विज्ञापन


सीएमपी डिग्री कालेज में भी मंगलवार को आपत्तियां ली गईं। हालांकि जांच के बाद कोई भी आपत्ति सही नहीं पाई गई। जांच में अन्य सभी नामांकन पत्र भी वैध पाए गए। बुधवार को छात्र नेता नाम वापस ले सकेंगे। इसके लिए छात्र नेताओं को प्रार्थना पत्र के साथ फोटो भी लानी होगी। चुनाव अधिकारी डॉ.शशांक चंद्र ने बताया कि नाम वापसी के लिए छात्र नेता को नामांकन फार्म के साथ लगाए गए सभी डाक्यूमेंट की मूल और छाया प्रति भी लानी होगी। इसके अलावा इलाहाबाद डिग्री कालेज में किसी भी छात्रनेता ने आपत्ति दर्ज नहीं कराई। चुनाव अधिकारी डॉ.जगदीश्वर द्विवेदी की अध्यक्षता में दावेदारों के साथ हुई बैठक में आचार संहिता का कड़ाई से पालन का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईश्वर शरण डिग्री कालेज और श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन बुधवार को होगा। श्यामा प्रसाद में मंगलवार को नामांकन पत्रों के बिक्री की प्रक्रिया पूरी हुई। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री और सांस्कृतिक सचिव पद के लिए तीन-तीन नामांकन पत्र बिके। संयुक्त मंत्री के दो नामांकन पत्र बिके। कला और वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए दो-दो तथा विज्ञान के लिए मात्र एक फार्म बिका।


इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में नामांकन करने वाली एक महिला प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि विज्ञान संकाय परिसर में मंगलवार को प्रचार के दौरान कुछ लोग पहुंच और समर्थकों से उलझ गए। उन्होंने एक छात्र की पिटाई कर दी। उन्होंने प्रचार में शामिल छात्राओं को भी धमकी दी। छात्रा ने एसएसपी कार्यालय में लिखित शिकायत करने के साथ सुरक्षा की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed