फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nursing student who came from Kanpur to appear for examination raped

Prayagraj : कानपुर से परीक्षा देने आई नर्सिंग की छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर मांगे दस लाख, एफआईआर

Mon, 23 Sep 2024 11:39 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 Sep 2024 11:39 AM IST
सार

नर्सिंग की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।छात्रा कानपुर से परीक्षा देने के लिए प्रयागराज आई थी। उसके साथ में उसका एक परिचित भी आया था। यहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर अचेत करने के बाद दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। 

विज्ञापन
Nursing student who came from Kanpur to appear for examination raped
ब्लैकमेल कर छात्रा से दुष्कर्म। - फोटो : freepik

विस्तार

कानपुर से आई 24 वर्षीय नर्सिंग छात्रा को कैंट ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बनाया और डिलीट करने के बहाने से गाजियाबाद ले जाकर जबरन शादी कर ली। अब 10 लाख रुपये न देने पर वीडियो फेसबुक व यूट्यूब पर डालने की धमकी दे रहा है। विधनू थाना पुलिस ने जीराे एफआईआर दर्ज कर मुकदमा कैंट थाने में स्थानांतरित कर दिया है।

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके गांव में किराये पर कमरा लेकर दीप सचान निवासी बम्हौरी पोस्ट व थाना सजेती तहसील घाटमपुर, कानपुर नगर रहता था। मई में वह परीक्षा देने प्रयागराज आ रही थी। इसका पता चलने पर दीप ने कहा कि प्रयागराज में उसे भी काम है, ऐसे में साथ चलते हैं। आरोप है कि यहां आने के बाद शंभू बैरिक में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक व पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उससे दुष्कर्म किया। इसका वीडियो बना लिया और फिर इसे दिखाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन


वीडियो डिलीट करने के बहाने धोखे से गाजियाबाद ले गया और वहां धमकाकर आर्य समाज मंंदिर, कवि नगर गाजियाबाद में नौ जून को शादी कर ली। हालांकि वीडियो नहीं डिलीट किया। फर्जी तरीके से पेपर तैयार कराकर हस्ताक्षर कराया और मारपीट कर चेन-अंगूठी, घड़ी व पैसे भी छीन लिए। अब वह 10 लाख रुपये व पिता से जमीन दिलाने की मांग कर रहा है। बात न मानने पर वीडियो फेसबुक व यूट्यूब पर डालने की धमकी दे रहा है। छात्रा ने कानपुर में आला पुलिस अफसरों से शिकायत की। इसके बाद विधनू थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला कैंट थाने में स्थानांतरित कर दिया गया। कैंट प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed