फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   number of corona patients raised by the labourers

प्रवासी मजदूर संग बढ़े मरीज

Fri, 15 May 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
number of corona patients raised by the labourers
number of corona patients raised by the labourers - फोटो : CITY DESK
दूसरे राज्यों से बृहस्पतिवार को सबसे अधिक 14 हजार से अधिक श्रमिक आए। इन्हें नौ ट्रेनों से लाया गया। इनमें पांच ट्रेनें गुजरात, तीन महाराष्ट्र और एक कर्नाटक के मंगलौर से आईं। इस तरह से अब कुल 30 ट्रेनों से श्रमिक आ चुके हैं। इनके अलावा गुजरात से वाराणसी के बीच चलाई गईं दो ट्रेनों से भी यहां 344 श्रमिक उतारे गए।
विज्ञापन

जंक्शन पर ट्रेनों के आने का क्रम सुबह सवा पांच से ही शुरू हो गया। लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 1486 श्रमिकों को लेकर चली ट्रेन भोर में आई। इसके अलावा महाराष्ट्र के कोपरगांव तथा पनवल स्टेशन से एक-एक ट्रेर्न आईं। वहीं गुजरात के सूरत से बृहस्पतिवार को भी तीन श्रमिक ट्रेनें आईं। इनके अलावा अहमदाबाद तथा नौसारी से भी एक-एक ट्रेन में श्रमिक आए। कर्नाटक के मंगलौर से भी भोर में ही ट्रेन आ गई थी। प्रत्येक ट्रेन में करीब 1400-1400 श्रमिक आए।
विज्ञापन

सभी का स्टेशन पर ही चिकित्सीय परीक्षण किया गया। भोजन तथा अन्य प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन्हें बसों से गृह जनपद भेजा गया। इन्हें भेजने के लिए 300 से अधिक बसों का इस्तेमाल किया गया। प्रयागराज के श्रमिकों को होम क्वारंटीन का निर्देश दिया गया है। इस तरह से एक दिन में नौ श्रमिक ट्रेनें आने से प्लेटफार्म, आश्रय स्थल तथा पूरे परिसर में गहमा गहमी का माहौल बना रहा। स्टेशन के बाहर बसों की लंबी कतार भी लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed