Health : बढ़ने लगी कंजक्टिवाइटिस के मरीजों की संख्या, एमडीआई में प्रतिदिन पहुंच रहे 200 से अधिक मरीज
चिकित्सकों के अनुसार अगर आंखों में लालपन हो या पानी के साथ कीचड़ आए, तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करें। यह संक्रमण छूने से फैलता है। इसलिए एक दूसरे से उचित दूरी बनाने के साथ साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कंजक्टिवाइटिस के मामले शहर में तेजी से बढ़ने लगे हैं। नखासकोहना स्थित मनोहरदास नेत्र चिकित्सालय (एमडीआई) में प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज कंजक्टिवाइटिस के पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने भी इसके बढ़ते संक्रमण को लेकर किसी भी व्यक्ति से हाथ मिलाने से बचने के लिए कहा है।
चिकित्सकों के अनुसार अगर आंखों में लालपन हो या पानी के साथ कीचड़ आए, तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करें। यह संक्रमण छूने से फैलता है। इसलिए एक दूसरे से उचित दूरी बनाने के साथ साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखें।
शहर पश्चिमी के करेलाबाग, करेली, हिम्मतगंज, राजरूपपुर, कालिंदीपुरम, चकिया, धूमनगंज, सूबेदारगंज के साथ ही शहर दक्षिणी के शाहगंज, जॉनसेनगंज, चौक, घंटाघर, रानी मंडी, मुट्ठीगंज के कई इलाकों में लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।
मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय में प्रतिदिन करीब 600 से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है, जिसमें से करीब 200 से अधिक मामले कंजक्टिवाइटिस के सामने आते हैं। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि पांच से छह दिनों में इस बीमारी का असर समाप्त हो जाता है। नेत्र रोग विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. कमलजीत सिंह ने बताया कि कंजक्टिवाइटिस से ग्रसित किसी व्यक्ति के संपर्क में आते हैं, तो अपने हाथों को आंखों के आसपास न ले जाएं। तुरंत ही हाथ साबुन से धोएं।
इन बातों का रखें ख्याल
अगर किसी व्यक्ति को कंजक्टिवाइटिस है, तो वह किसी से हाथ न मिलाए। अपना रूमाल दूसरों को इस्तेमाल के लिए न दें। बार-बार आंखों के पास हाथ ले जाने से भी बचे। इसके साथ ही हल्के ठंडे पानी से आंखों को बार-बार धोएं।
इन दिनों कंजक्टिवाइटिस के मामले बढ़े हैं। जब तक बारिश नहीं होती तब तक इसका खतरा अधिक है। इसलिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। - डॉ. एसपी सिंह, प्राचार्य, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज