{"_id":"64fefba08eb8fffce30e4a78","slug":"now-there-will-be-direct-rail-connection-from-somnath-superfast-train-will-also-run-for-verabal-in-gujarat-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज :सोमनाथ से अब होगा सीधा रेल संपर्क, गुजरात के वेराबल के लिए भी चलेगी सुपरफास्ट ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज :सोमनाथ से अब होगा सीधा रेल संपर्क, गुजरात के वेराबल के लिए भी चलेगी सुपरफास्ट ट्रेन
Mon, 11 Sep 2023 05:06 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 11 Sep 2023 05:06 PM IST
सार
प्रयागराज से अभी तक सोमनाथ जाने के लिए सीधी ट्रेन नहीं है। इस वजह से यहां से जाने वाले लोगों को अहमदाबाद या फिर जूनागढ़ जाकर दूसरी ट्रेन पकड़नी होती है, लेकिन 13 सितंबर से प्रयागराज से ही सोमनाथ के लिए सीधी ट्रेन यात्रियों को मिल जाएगी।
विज्ञापन
ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संगमनगरी का अब गुजरात के सोमनाथ से भी सीधा रेल संपर्क होने जा रहा है। बुधवार 13 सितंबर से प्रयागराज के रास्ते पहली बार बनारस से वेरावल जंक्शन के बीच सीधी ट्रेन की शुरूआत होगी। ट्रेन 28:35 घंटे में प्रयागराज से वेरावल की दूरी तय करेगी। वहां से सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की दूरी महज सात किलोमीटर ही है।
विज्ञापन
प्रयागराज से अभी तक सोमनाथ जाने के लिए सीधी ट्रेन नहीं है। इस वजह से यहां से जाने वाले लोगों को अहमदाबाद या फिर जूनागढ़ जाकर दूसरी ट्रेन पकड़नी होती है, लेकिन 13 सितंबर से प्रयागराज से ही सोमनाथ के लिए सीधी ट्रेन यात्रियों को मिल जाएगी।
विज्ञापन
बनारस से गाड़ी संख्या 12946 का संचालन प्रत्येक बुधवार सुबह 7:30 बजे होगा, जो सुबह 10:00-10:10 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी। यहां से इसका ठहराव गोविंदपुरी, इटावा, आगरा फोर्ट, गंगापुर सिटी, कोटा, शामगढ़, नागदा, रतलाम, गोधरा, छायापुरी, आनंद, नांदियाड , अहमदाबाद, सरखेज, जूनागढ़ आदि रेलवे स्टेशन रुकते हुए बृहस्पतिवार शाम 6:45 बजे वेराबल पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
वापसी में वेराबल से गाड़ी संख्या 12945 सोमवार सुबह 4:15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11:50-12:00 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं दोपहर 2:35 बजे बनारस पहुंच जाएगी। 24 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के आठ, एसी थ्री के छह, एसी टू के दो, सामान्य श्रेणी के चार, एसएलआर के दो, एसी फर्स्ट-पेंट्री कार का एक-एक कोच रहेगा।
एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि सोमवार 11 सितंबर को को स्पेशल ट्रेन के रूप इसका उद्घाटन वेरावल से होगा। गाड़ी संख्या 02945 वहां से सुबह 4:15 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 11:50 बजे प्रयागराज आएंगी।