फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now the secrets of cheating in the name of MBBS admission will open

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर ठगी के अब खुलेंगे राज

Tue, 13 Jul 2021 10:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 13 Jul 2021 10:42 AM IST
सार

  • दो आरोपियों का बी वारंट बनवाया गया, 26 को होगी पेशी  

विज्ञापन
Now the secrets of cheating in the name of MBBS admission will open
Crime Scene

विस्तार

एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर प्रयागराज समेत प्रदेश भर में ठगी के खेल का राज जल्द खुलेगा। पुलिस ने नोएडा जेल में बंद गिरोह के दो सदस्यों का बी वारंट कोर्ट से जारी करवा लिया है। उन्हें 26 जुलाई को शहर लाकर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। इसके बाद कोर्ट की अनुमति लेकर कस्टडी रिमांड पर लेकर दोनों से पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन


बेटी का एमबीबीएस में दाखिला कराने के नाम पर प्रतापगढ़ निवासी सुरेंद यादव से 17 लाख की ठगी मेडिकल कॉलेज में की गई थी। उन्होंने नामजद पांच लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में पुलिस को पता चला कि इस गिरोह ने बरेली समेत कई जिलों के लोगों से एमबीबीएस दाखिले के नाम पर लाखों की ठगी की। साथ ही इसके दो सदस्य पंकज खटिक व आदर्श सिंह नोएडा जेल में बंद हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का रिमांड बनवाया और वारंट नोएडा जेल में तामीला करा दिया। गिरेाह का सरगना सचिन सिंह व महिला सदस्य तानी अब तक नहीं पकड़े जा सके हैं।
विज्ञापन


लाख कोशिशों के बाद भी उनका कोई सुराग हासिल नहीं हो सका है। उधर मेडिकल कॉलेज में हुई ठगी के कई राज अभी खुलने बाकी हैं। ऐसे में पुलिस का मानना है कि दोनों से पूछताछ के बाद ही कुछ जानकारी मिल सकती है। इसी के तहत पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों का बी वारंट कोर्ट से जारी कराया। अब बी वारंट पर ही दोनों को शहर लाकर न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही कोर्ट की अनुमति से कस्टडी रिमांड पर लेकर दोनों से पूछताछ की जाएगी। सीओ कोतवाली सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की तैयारी है। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed