फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now the results of UPPSC recruitment examinations will come

यूपीपीएससी में रोज एक घंटे अतिरिक्त कामकाज

Tue, 26 Nov 2019 02:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Now the results of UPPSC recruitment examinations will come
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएसी) कार्यालय में रोज एक घंटे अतिरिक्त कामकाज होगा। यूपीपीएससी की भर्ती परीक्षाओं को पटरी पर लाने के लिए आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार ने इस बाबत आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। आयोग में यह व्यवस्था अगले साल मार्च तक के लिए लागू की गई है।
विज्ञापन

यूपीपीएससी में कार्यालय खुलने का समय सुबह 10 से शाम पांच बजे तक निर्धारित था, लेकिन अब सुबह 10 से शाम छह बजे तक कार्यालय खुलेगा। अध्यक्ष, सदस्यों समेत कर्मचारियों और अफसरों को भी रोज एक घंटे अतिरिक्त काम करना होगा। हालांकि यह व्यवस्था 30 मार्च 2020 तक के लिए लागू की गई है। आयोग ने इस बार एक साथ दो साल का परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। वहीं, कुछ पुरानी परीक्षाओं के परिणाम और परीक्षाओं का आयोजन भी लंबित है। ऐसे में पुरानी और नई परीक्षाओं के आयोजन एवं उनके रिजल्ट की समय सारिणी का पालन कर पाना आयोग के लिए चुनौती साबित हो रहा है। इसी के मद्देनजर आयोग कार्यालय को रोज एक घंटे अतिरिक्त खोले जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

आयोग की ओर से विगत 18 अक्तूबर को पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी, जबकि 15 दिसंबर को पीसीएस-2019 की प्रारंभिक परीक्षा प्रस्तावित है। मुख्य परीक्षा की कापियां जांची जा रही हैं। इस बार पीसीएस मुख्य परीक्षा बदले पैटर्न पर आयोजित की गई थी, इसके लिए कापियां जांचने में अधिक वक्त लगेगा। वहीं, पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा आयोग कैलेंडर में 20 अप्रैल को प्रस्तावित है। ऐसे में पीसीएस प्री और मेंस के बीच केवल चार माह का समय मिल रहा है। इस दौरान प्री का रिजल्ट जारी करने के साथ मेंस के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी। वहीं, अगले साल 21 जून को पीसीएस-2020 की प्रारंभिक परीक्षा प्रस्तावित है। इन सबके बीच कुछ पुरानी परीक्षाओं के परिणाम भी लंबित पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि चर्चा यह भी है कि आगामी कुछ दिनों के लिए आयोग में सार्वजनिक अवकाश भी रद्द कर दिए गए हैं लेकिन इस बाबत कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। लेकिन पिछले दिनों आयोग के कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश पर भी बुलाया गया था और इसी का नतीजा था कि आयोग ने पीसीएस-2017, सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा समेत कई प्रमुख परीक्षाओं के लंबित परिणाम जारी कर दिए।

‘आयोग में काफी काम लंबित है। भर्ती परीक्षाओं को पटरी पर लाने के लिए 30 मार्च 2020 तक आयोग कार्यालय में एक घंटे अतिरिक्त कामकाज होगा। कार्यालय अब सुबह दस से शाम पांच बजे तक खुलेगा जबकि पहले शाम पांच बजे तक काम होता था। सार्वजनिक अवकाश रद्द नहीं किए गए हैं।’ जगदीश, सचिव, यूपीपीएससी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed