फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now the Quarantine Center has become home, the decision has been taken on the complaint of the constant chaos.

अब घर ही बन गए क्वारंटीन सेंटर,लगातार मिल रही अव्यवस्था की शिकायत पर लिया गया निर्णय

Mon, 08 Jun 2020 12:55 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Jun 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
Now the Quarantine Center has become home, the decision has been taken on the complaint of the constant chaos.
prayagraj news: Kalindipuram quarantine centere - फोटो : prayagraj

क्वारंटीन सेंटर बनाए गए गेस्टहाउसों, स्कूल-कॉलेजों, रैन बसैरों से बुनियादी सुविधाओं की लगातार आ रही शिकायतों को देखते हुए सरकार ने अब अघोषित तौर पर लोगों के घरों को ही क्वारंटीन सेंटर बना दिया है। इससे कोरोना का संक्रमण एक से दूसरे में फैलने की आशंका है।

विज्ञापन


एक महीने पहले जब कोरोना के 15-16 मामले सामने आए थे तो यहां 30 से अधिक गेस्टहाउस, स्कूल-कॉलेज और रैन बसेरों में लोगों को रखा जाता रहा। लेकिन अब सवा सौ से अधिक केस सामने आ चुके हैं तो गेस्टहाउसों और स्कूल-कॉलेजों, रैन बसेरों में बना सेंटर समाप्त ही कर दिया गया। उधर लूकरगंज के इंजीनियर परिवार का वीडियो वायरल होने के बाद मामला और गंभीर हो गया।

विज्ञापन

Now the Quarantine Center has become home, the decision has been taken on the complaint of the constant chaos.
क्वारंटीन - फोटो : सोशल मीडिया

इन सबको देखते हुए प्रशासनिक अफसरों ने धीरे-धीरे बाहर से आने वाले लोगों को घर पर ही क्वारंटीन करना शुरू कर दिया। इससे खाने-पीने, साफ-सफाई जैसी चीजों की शिकायतें भी खत्म हो गईं। अब किसी में कोरोना जैसे लक्षण मिले या फिर इसकी शिकायत है तो उन्हें कालिंदीपुरम स्थित इंस्टीट्यूशन क्वारंटीन सेंटर ले जाकर जांच कराई जा रही है। लेकिन इसका दूसरी तरफ साइडइफेक्ट भी देखने को मिल रहा है।

Now the Quarantine Center has become home, the decision has been taken on the complaint of the constant chaos.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बाहर से आ रहे लोगों के होम क्वारंटीन किए जाने से संक्रमण फैलने का खतरा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सैदाबाद और उसके आसपास का इलाका और शहर में जंक्शन के दक्षिण के इलाके में कोरोना के प्रसार के मामले मिलने लगे हैं। 

सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्र ने मुताबिक पहले होम क्वारंटीन की व्यवस्था लागू नहीं की गई थी, तब उस तरह के इंतजाम किए गए थे। अब सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक होम क्वारंटीन किए जा रहे हैं। अगर किसी में कोरोना के लक्षण मिल रहे हैं तो इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन सेंटर ले जाकर जांच कराई जा रही है। पॉजिटिव आने पर अस्पताल नहीं तो घर भेज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed