फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now technology will play an important role in the war

अब युद्ध में टेक्नोलॉजी की होगी अहम भूमिका

Mon, 27 Dec 2021 11:06 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Now technology will play an important role in the war
प्रयागराज। पूर्व लेफ्टीनेंट जनरल विनोद भाटिया( भूतपूर्व डीजीएमओ व वर्तमान में डायरेक्टर सेंटर फॉर ज्वाइंट वेलफेयर स्टडीज) का कहना है कि युद्ध् में अब गोला बारूद की अहम भूमिका नहीं रही गई है। अब युद्ध में टेक्नोलॉजी की भूमिका अहम होगी। तकनीक के सहारे दुश्मन को आसानी से पराजित किया जा सकता है। सोमवार को वह मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के वार्षिक तकनीकी समारोह आविष्कार -2021 में विद्यार्थियों को ऑनलाइन मोड में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सुप्रसिद्ध लेखिका और आइएएस रजनी सेखरी सिब्बल ने टेक्नोक्रेट्स को खुश रहने और आने वाली चुनौतियों से निपटने के गुर बताए। उन्होंने कहा जिंदगी में हमेशा खुश रहना चाहिए। परेशानी से भागने के बजाए, विवेक का इस्तेमाल कर उससे लड़ने का उपाय निकालना चाहिए। इसरो प्रोपल्शन काम्प्लेक्स के पूर्व निदेशक डा. पीवी वेंकटकृष्णन ने कहा कि जीवन में चुनौती का रहना आवश्यक है। बिना चुनौती जीवन का रोमांच खत्म हो जाएगा। चुनौतियों से लड़कर ही व्यक्ति सीखता है।
विज्ञापन

आयोजन में तकनीकी शिक्षा के प्रवाह को स्कूली छात्राओं में और गति देने के लिए टेक टाय व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का
आयोजन हुआ। आजादी के अमृत महोत्सव से जुड़ी गतिविधियों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा एलेक्ट्रोमनिया, क्रीडोमनिया, एस्ट्रोविंग, जेनेसिस जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस मौके पर छात्र संयोजक समिति में पूर्वा गौतम, आयुष कुमार सिंह, सप्तर्षि राय चौधरी, विवेचना गुप्ता, संकल्प कुमार, अनुष्का श्रीवास्तव, नीरज बलानी, अक्षिता शर्मा, स्नेहा त्रिपाठी, सिद्धांत, जेस्सेल जो फ्रांसिस, समवेदा गुन्डीमेडा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
टैबलेट और चेक पाकर खिले मेधावियों के चेहरे
प्रयागराज। राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को मेधावी छात्र छात्राओं को मुफ्त में स्मार्ट फोन/टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माध्यमिक विद्यालयों के 20 और संस्कृत शिक्षा परिषद के एक विद्यार्थी को स्मार्ट फोन/टैबलेट दिया गया। पांच विद्यार्थियों को एक लाख रुपये व शेष को 21 हजार रुपये का चेक दिया गया।

मुख्य अतिथि शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने मेधावियों के सम्मान संबंधी योजना की जानकारी दी और अतिथियों को सम्मानित भी किया। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को पूरे मनोयोग से अध्ययन करना चाहिए। शिक्षा ही सर्वांगीण विकास का प्रथम और अंतिम माध्यम है। इसका कोई शार्टकट नहीं है। सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा जरूरी है। विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए हम सबको को मिलकर माध्यमिक शिक्षा के विद्यालयों को स्तरीय बनाना होगा। तभी हमारा देश आगे बढ़ेगा। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय नरेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य वीके सिंह, डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed