फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now students will practice healthy body in schools

स्कूलों में अब निरोगी काया का अभ्यास करेंगे छात्र

Thu, 30 Dec 2021 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Now students will practice healthy body in schools
स्कूलों में अब निरोगी काया का अभ्यास करेंगे छात्र
विज्ञापन

प्रयागराज। जिले में परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को योग का प्रशिक्षण बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। दो दिन प्रशिक्षण लेने के बाद वह स्कूलों में बच्चों को योग सिखाएंगे, ताकि बच्चों के शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाया जा सके । इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी इन एजुकेशन में शिविर की शुरुआत हुई।
इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी इन एजुकेशन (आईएएसई) की प्राचार्य एवं अपर शिक्षा निदेशक बेसिक ललिता प्रदीप के निर्देशन में पहले दिन प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शिक्षकों के शैक्षिक उन्नयन एवं गुणवत्ता संवर्धन हेतु योग का प्रशिक्षण दिया गया। नई शिक्षा नीति के तहत परिषदीय शिक्षकों को यह प्रशिक्षण दिया गया। पहले दिन मुक्त विवि के असिस्टेंट प्रोफेसर अमित सिंह ने अष्टांग योग के बारे में विस्तार से बताया। द्वितीय सत्र में योग प्रशिक्षिका एनसीजेडसीसी की डॉ. दीप्ति योगेश्वर ने यौगिक आहार विहार, दिनचर्या, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण संयोजक प्रोफेसर संतराम सोनी, कार्यक्त्रस्म समन्वयक उपेंद्र सिंह, अशोक नाथ तिवारी रीडर, रमेश तिवारी, दरख्शां आब्दी, अमिता सिंह, रणजीत, डॉ रुपाली दिव्यम, डॉ. संतोष खन्ना, यशवंत कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एपीएस की प्रधानाचार्या अमिता मिश्रा सम्मानित
प्रयागराज। इलाहाबाद पब्लिक स्कूल (एपीएस) की प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ समाजसेवी अमिता मिश्रा को पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सर्वहित राष्ट्रीय ग्रीन थिंकर 2021 के अवार्ड से लखनऊ में हुए भव्य समारोह में बृहस्पतिवार को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि राज्यमंत्री मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, विशिष्ट अतिथि कानून मंत्री बृजेश पाठक ने उन्हें सम्मानित किया। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मधु ने विभिन्न उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। वक्ताओं ने पर्यावरण को कैसे सुरक्षित और संरक्षित रखा जाए, इस विषय पर अपने विचार रखें। अमिता मिश्रा को इसके पूर्व कई संस्थाओं ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया है। उनके सम्मानित होने पर किन्नर अखाडा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, किन्नर राज्य आयोग की सदस्य महामंडलेश्वर व किन्नर अखाडा की प्रदेश अध्यक्ष स्वामी कौशल्यानंद गिरि, वरिष्ठ शिक्षक नेता डॉ. हरिप्रकाश यादव, डॉ. शैलेश कुमार पाण्डेय आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रधानाचार्या अमिता मिश्रा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में प्रियांशु और शिवानी को मिला प्रथम पुरस्कार
प्रयागराज। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। सीनियर वर्ग और जूनियर वर्ग के छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर मॉडल तैयार किए। निर्णायक मंडल मं मंजुला मिश्रा, सुमनरानी यादव और बीना गौतम ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और तैयार किए गए मॉडल के बारे में जानकारी ली। सीनियर वर्ग में प्रियांशु व शिवांगी और जूनियर ग्रुप में वैष्णवी बनौधा के के मॉडल को प्रथम पुरस्कार मिला है। प्रदर्शनी में विज्ञान की शिक्षिकाएं तृषा भट्टाचार्य, नित्या जायसवाल, कल्पना, डॉ.ज्योति मालवीय, मोनिका के मार्गदर्शन में छात्राओं ने मॉडल तैयार किया था। प्रदर्शनी प्रधानाचार्य शशिबाला चौधरी के निर्देशन में संपन्न हुई। प्रथम पुरस्कार विजेता छात्राएं अब जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में शिरकत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed