फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now passengers of AC three economy coach will not have to bring sack beds

नई व्यवस्था: अब एसी थ्री इकोनॉमी कोच के यात्रियों को नहीं लाना होगा बोरिया बिस्तर, रेलवे उपलब्ध कराएगा बेडरोल

Fri, 09 Sep 2022 11:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 09 Sep 2022 11:08 PM IST
सार

 पिछले वर्ष छह सिंतबर 2021 को देश में पहली बार प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस में एसी थ्री इकोनॉमी श्रेणी के दो कोच लगाए गए। इसके बाद एक-एक करके एसी थ्री इकोनॉमी कोच कई ट्रेनों में अब तक लगाए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Now passengers of AC three economy coach will not have to bring sack beds
भारतीय रेलवे बेडरोल किट - फोटो : social media

विस्तार

ट्रेनों में लगे एसी थ्री इकोनॉमी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को घर से बोरिया-बिस्तर आदि लेकर आने की जरूरत नहीं होगी। नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को रेलवे द्वारा बेडरोल उपलब्ध कराया जाएगा। पिछले वर्ष छह सिंतबर 2021 को देश में पहली बार प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस में एसी थ्री इकोनॉमी श्रेणी के दो कोच लगाए गए।
विज्ञापन



इसके बाद एक-एक करके एसी थ्री इकोनॉमी कोच कई ट्रेनों में अब तक लगाए जा चुके हैं। हालांकि इन कोच में यात्रियों को कंबल, चादर, तकिया (बेडरोल) की सुविधा नहीं मिल रही थी। इस वजह से संबंधित कोच में सफर करने वाले यात्रियों को अपने घर से ही चादर, कंबल आदि लेकर आना पड़ता था। 
विज्ञापन

यात्री लंबे समय से मांग कर रहे थे कि एसी थ्री कोच में बेडरोल की सुविधा दी जाए, लेकिन रेलवे का तर्क था कि बर्थ बढ़ा दिए जाने की वजह से उसमें बेडरोल रखने की जगह नहीं है। फिलहाल बोर्ड स्तर पर हुई समीक्षा एवं रेलवे ससंदीय बोर्ड की सदस्य केशरी देवी पटेल द्वारा यह मुद्दा उठाने के बाद अब तय हुआ है कि एसी थ्री इकोनॉमी कोच में यात्रियों को 20 सितंबर 22 से बेडरोल की सुविधा दी जाएगी।


इसके लिए सभी इकोनॉमी कोच की बर्थ संख्या 81, 82 एवं 83 का इस्तेमाल बेडरोल रखने के लिए होगा। जिन यात्रियों को 20 सितंबर और उसके बाद की तिथियों में 81, 82 और 83 नंबर बर्थ पहले से आवंटित हो गई हैं उन्हें आपातकालीन कोटे वाली बर्थ आवंटित की जाएगी। रेलवे बोर्ड के निदेशक यांत्रिक इंजीनियर सुमन कुमार द्वारा इस संबंध में उत्तर मध्य रेलवे समेत सभी जोनल रेलवे के  महाप्रबंधक को पत्र जारी किया गया है।

प्रयागराज मंडल की प्रमुख ट्रेनों में लगे हैं एसी थ्री इकोनॉमी कोच
एनसीआर प्रयागराज मंडल की कई ट्रेनें अब एसी थ्री इकोनॉमी कोच से लैस हो चुकी हैं। इसमें प्रयागराज-जयपुर, प्रयागराज एक्सप्रेस, श्रमशक्ति एक्सप्रेस, प्रयागराज-डा. आंबेडकरनगर, प्रयागराज-उधमपुर आदि प्रमुख रूप से शामिल है। इन सभी ट्रेनों में 15 एसी थ्री इकोनॉमी कोच लगे हुए हैं। इसके अलावा यहां से गुजरने वाली सीमांचल एक्सप्रेस, साकेत एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, कामायनी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में इकोनॉमी कोच लगे हुए हैं। 

विज्ञापन

इकोनॉमी कोच की खूबियां

  • सामान्य एसी थ्री एलएचबी कोच की 72 बर्थ के मुकाबले इस इकोनॉमी कोच में हैं 83 बर्थ
  • एसी थ्री कोच के मुकाबले किराया भी है थोड़ा कम
  • 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भी दौड़ाया जा सकता इकोनॉमी कोच।
  • बीच की और ऊपर वाली बर्थ पर चढ़ने के लिए इसमें आरामदायक सीढ़ी की सुविधा ।
  • टच फ्री बॉयो टॉयलेट के साथ इसकी प्रत्येक बर्थ में एसी वेंट की सुविधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed