फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now four hours before the passenger can change the boarding station

अब चार घंटे पहले तक यात्री बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन

Sun, 24 Mar 2019 12:41 AM IST
विनोद सिंह राहुल शर्मा, अमर उजाला, प्रयागराज
राहुल शर्मा, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Mar 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
Now four hours before the passenger can change the boarding station
train - फोटो : प्रयागराज
यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। अब वे ट्रेन की रवानगी के चार घंटे पहले भी अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे। यानी की अगर इलाहाबाद से मुंबई के लिए टिकट बुक कराने के बाद यदि कोई यात्री सतना से सफर करना चाहता है तो वह सफर शुरू होने के चार घंटे पहले भी अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकता है। अभी तक यह सुविधा 24 घंटे पहले तक ही उपलब्ध थी।
विज्ञापन


नई व्यवस्था के तहत रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सहूलियत के लिए टिकट सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है। खास बात यह है कि यात्री एक ही नहीं, बल्कि दो बार अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं। यानी अगर किसी यात्री ने प्रयागराज एक्सप्रेस से नई दिल्ली का टिकट बुक कराने के साथ ही अपनी बोर्डिंग कानपुर कर दी है तो वह ट्रेन का चार्ट बनने से पहले चाहे तो एक बार फिर अपनी बोर्डिंग इलाहाबाद कर सकता है। पहले एक बार बोर्डिंग बदलने पर दुबारा उसे नहीं बदला जा सकता था लेकिन अब यात्री दो बार भी अपनी बोर्डिंग बदल सकते हैं। हालांकि यह तभी संभव हो पाएगा जब बोर्डिंग बदलने के बाद उस स्थान के लिए संबंधित बर्थ किसी अन्य यात्री ने बुक न करा ली हो।  
विज्ञापन


दरअसल बोर्डिंग बदलते ही खाली बर्थ दूसरे यात्री को आवंटित हो सकती है। बोर्डिंग बदलने पर यात्री को अतिरिक्त किराया भी नहीं देना होगा। इलाहाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित के मुताबिक रेलवे बोर्ड के निर्देश के तहत यह व्यवस्था एक मई 2019 से पहले लागू होनी है। उधर बताया जा रहा है कि रेलवे की 139 सेवा से भी यात्री बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं। रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर भी आवेदन करके यह बदलाव किया जा सकता है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर भी बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा रेलवे ने उपलब्ध कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed