{"_id":"5c8aa659bdec2213eb737630","slug":"now-audio-video-calls-on-every-network-without-sim","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बिना सिम के हर नेटवर्क पर आडियो-वीडियो कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बिना सिम के हर नेटवर्क पर आडियो-वीडियो कॉल
Fri, 15 Mar 2019 12:37 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
jio bsnl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसमेंट हो या बहुमंजिली इमारत की छत। फोन कॉल में अब किसी भी नेटवर्क पर सिग्नल की समस्या आड़े नहीं आएगी। बीएसएनएल की विंग्स सर्विस से नेट कनेक्टिविटी के जरिए हर स्मार्ट फोन पर हर जगह आडियो-वीडियो कॉल की जा सकेगी। बीएसएनएल ने प्रयागराज में एप आधारित वॉइस कॉल सर्विस विंग्स लांच किया है। इसके तहत उपभोक्ताओं को अंतरराष्ट्रीय कॉल पर इन कमिंग सेवा मुफ्त मिलेगी। जबकि, आउटगोइंग अंतरराष्ट्रीय कॉल पर महत 1.20 रुपये चार्ज लगेगा। प्रयोग के तौर पर महीने भर के लिए कनेक्शन फ्री किया गया है।
इसके माध्यम से कोई भी स्मार्टफोन उपभोक्ता किसी भी संचार माध्यम से इंटरनेट कनेक्टिविटी लेकर देश-दुनिया में कहीं भी वॉइस कॉल कर सकता है। इस सिम लेस कनेक्शन पर महीने भर का किराया 98 रुपये और वर्ष भर का 1099 रुपये निर्धारित किया गया है। उपभोक्ता अतिरिक्त शुल्क चुकाकर इंटरनेशनल रोमिंग के दौरान भी विंग्स सेवा के जरिए इनकमिंग कॉल मुफ्त कर सकते हैं।
कॉल रिसीव करने वाले उपभोक्ता के पास इंटरनेट सुविधा युक्त स्मार्ट फोन होना आवश्यक नहीं है। विंग्स सेवा के माध्यम से लैंडलाइन या फीचर फोन पर भी वॉइस कॉल की जा सकती है। बीएसएनएल के अफसरों ने बृहस्पतिवार को बताया कि यहां पहली बार विंग्स एप के जरिए बिना सिम के वाइस कॉल सेवा की शुरुआत की गई है। यह सेवा फिलहाल महीने भर के लिए प्रयोग के तौर पर फ्री की गई है। इस सेवा के माध्यम से वार्षिक कनेक्शन पर एक वर्ष तक असीमित कॉल की जा सकेगी।
विज्ञापन
पहली बार प्रयागराज में बिना सिम कार्ड के किसी भी नेटवर्क पर बात की जा सकेगी। इसके लिए कनेक्शन धारक को मोबाइल एप विंग्स डाउनलोड करना होगा। इंटरनेट टेलीफोनी टेक्नोलॉजी वाले इस एप के जरिए इंटरनेट प्रोटोकॉल की मदद से कॉल की जाती है। एमएम अग्निहोत्री-प्रधान प्रबंधक, बीएसएनएल।