{"_id":"6197b7bf59d50970b00426a7","slug":"notice-to-four-teachers-including-headmaster-on-remarks-in-departmental-whatsapp-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप में टिप्पणी पर प्रधानाध्यापक समेत चार शिक्षकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप में टिप्पणी पर प्रधानाध्यापक समेत चार शिक्षकों को नोटिस
Fri, 19 Nov 2021 08:12 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 19 Nov 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बीईओ-महिला शिक्षिका विवाद का प्रकरण अभी थमा नहीं है। इस मामले को लेकर कुछ लोग शिक्षिका के पक्ष में तो कुछ खंड शिक्षा अधिकारी के पक्ष उतर आए हैं। विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप पर इसको लेकर जमकर टीका टिप्पणी हो रही है। विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप और अन्य सोशल मीडिया के माध्यमों पर विभागीय कार्य पर सार्वजनिक रूप से अमर्यादित टिप्पणी करने पर बीएसए ने एक प्रधानाध्यापक समेत चार शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
बीएसए ने कंपोजिट विद्यालय भदवा सैदाबाद इंचार्ज प्रधानाध्यापक रंजना राय, श्याम किशोर सिंह सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय बसगित सैदाबाद, कल्पना मालवीय सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय बींदा और राकेश कुमार मिश्र सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय भदवा सैदाबाद को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
इन पर आरोप है कि शिक्षकों के विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप बीआरसी सैदाबाद स्वाभिमान मंच एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यमों पर विभागीय कार्य के प्रति अशोभनीय टिप्पणी की है। बीएसए ने व्हाट्सएप ग्रुप पर की गई टिप्पणी और संदेशों की छायाप्रति के साथ इन्हें नोटिस जारी कर तीन में दिन जवाब मांगा है। सुसंगत साक्ष्यों के साथ नोटिस का जवाब न देने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन