{"_id":"5d4c89288ebc3e6d03543a5a","slug":"notice-of-shooting-a-young-man-in-the-fair-sensation-allahabad-news-ald2517285191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में युवक को गोली मारने की सूचना, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में युवक को गोली मारने की सूचना, सनसनी
विज्ञापन
Notice of shooting a young man in the fair, sensation
प्रयागराज। शिवकुटी में कोटेश्वर महादेव मंदिर के पास चल रहे मेले में युवक को गोली मारने की सूचना पर बृहस्पतिवार रात सनसनी फैल गई। फोर्स पहुंची तो युवक नारायणी आश्रम पार्क के पास लहुलुहान हालत में पड़ा मिला। उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया तो पता चला कि दबंगों ने ईंट-पत्थर से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया था। खबर लिखे जाने तक उसका इलाज जारी था।
शिवकुटी में बृहस्पतिवार को कोटेश्वर महादेव मंदिर के पास मेला लगा था। यहां कौशाम्बी के चरवा निवासी आकाश सोनी(20) चश्मा बेचने आया था। साथ में पिता दिनेश व भाई भी था। यहां पास में ही रहने वाले कुछ युवक पहुंचे और उससे बिना पैसे दिए चश्मा मांगने लगे। न देने पर उनसे विवाद भी हुआ। रात 11 बजे के करीब आकाश अपने पिता व भाई संग दुकान बंद कर घर लौटने वाला था कि तभी उस पर हमला कर दिया गया।
अचानक उसके सिर कोई नुकीली चीज आकर लगी जिससे वह लहुलुहान होकर चीख पड़ा। शोर मचा कि उसे गोली मार दी गई है जिसके बाद हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस पहंची और आननफानन में उसे लेकर एसआरएन अब्स्पताल पहुंची। वहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके सिर पर ईंट-पत्थर से हमला किया गया है। उधर जानकारी पर एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद शक के आधार पर दो युवकों को हिरासत में ले लिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। डॉक्टरों ने युवक की हालत खतरे से बाहर बताई है।