{"_id":"5d7d4b118ebc3e014b5f99fc","slug":"notice-of-kidnapping-of-businessman-stir-allahabad-news-ald2549006153","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के अपहरण की सूचना, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के अपहरण की सूचना, मचा हड़कंप
विज्ञापन
Notice of kidnapping of businessman, stir
प्रयागराज। दारागंज स्थित बंधवा हनुमान मंदिर के पास से मिठाई व्यापारी के अपहरण की सूचना पर शनिवार रात हड़कंप मच गया। बाद मेें उसे व आरोपियों को कोतवाली क्षेत्र में पकड़ा गया। जांच पड़ताल में पता चला कि दोनों पक्षों के बीच लेनदेन का विवाद है।
रात 11 बजे किसी ने 100 नंबर पर सूचना दी कि बंधवा हनुमान मंदिर के पास से मिठाई कारोबारी को कुछ लोग कार में खींचकर भागे हैं। सूचना पर हड़कंप मच गया। चारों ओर चेकिंग के आदेश दिए गए। विभिन्न चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि कारसवार व्यापारी को लेकर कोतवाली क्षेत्र की ओर भागे हैं।
इस सूचना पर एक्टिव हुई पीआरवी 99 के एचसी अशोक, अंकित व विजय कुमार ने व्यापारी व उसे कार में भरकर ले आने वाले चार लोगों को खोवा मंडी के पास से पकड़ लिया। जिसके बाद उन्हें कोतवाली थाने लाया गया। यहां पूछताछ में पता चला कि कारसवार एक व्यक्ति खोवा व्यापारी है। उसने बताया कि दारागंज निवासी मिठाई कारोबारी पर उसका 40 हजार रुपये बकाया था लेकिन पिछले दो सालों से वह रकम वापस लौटाने में टालमटोल कर रहा था। उसका कहना था कि वह बातचीत कर रहा था कि तभी विवाद हो गया। जिसके बाद किसी ने अपहरण की सूचना दे दी। कोतवाल बच्चे लाल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लेनदेन का विवाद सामने आया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।