{"_id":"5c12bd5042c7925d1916a1e2","slug":"not-qualified-candidates-now-preparing-to-drop-merit","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिले योग्य अभ्यर्थी, अब मेरिट गिराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिले योग्य अभ्यर्थी, अब मेरिट गिराने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Updated Fri, 14 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही भर्ती परीक्षा मेें लाखों अभ्यर्थियों के शामिल होने के बावजूद भर्ती बोर्ड के पास योग्य अभ्यर्थियों का टोटा है। आधे से अधिक अभ्यर्थी दौड़ पूरी नहीं कर सके और भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गए। ऐसे में भर्ती बोर्ड मेरिट की कट ऑफ कम करने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक नई कट ऑफ कुछ दिनों में जारी कर दी जाएगी। इससे हजारों अभ्यर्थियों को एक और मौका मिल जाएगा।
पुलिस भर्ती-18 में आरक्षी नागरिक पुलिस के 23,520 एवं आरक्षी पीएसी के 18 हजार पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा के परिणाम हाल ही में जारी हुए हैं। उसके बाद पांच दिसंबर से प्रयागराज समेत सभी मंडलों में अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया गया। पुलिस लाइन में हुई परीक्षा में चौंकाने वाली बात सामने आई कि सिपाही बनने का सपना देखने वाले आधे से अधिक युवा अनिवार्य दौड़ तक नहीं पूरी कर सके। बोर्ड ने पुरुष वर्ग को 4.8 किलोमीटर की दूरी 25 मिनट में, जबकि महिलाओं को 2.4 किलोमीटर 14 मिनट में पूरी करना तय किया था।
प्रयागराज में कुल 7288 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें करीब 4350 अभ्यर्थी दौड़ पूरी न कर सकने के चलते बाहर हो गए। इनमें महिला अभ्यर्थी की संख्या भी अच्छी खासी है। सैकड़ों अभ्यर्थी ऐसे भी रहे जो एक किलोमीटर तक नहीं दौड़ सके जबकि पहले हुई सिपाही भर्ती परीक्षा में 10 किलोमीटर तक की दौड़ हुआ करती थी। जानकारों के मुताबिक अब आधे से भी अधिक अभ्यर्थियों के बाहर हो जाने से भर्ती बोर्ड के सामने नई समस्या पैदा हो गई है। उसके पास योग्य अभ्यर्थियों का ही टोटा पड़ गया जबकि उसने जरूरत से डेढ़ गुना अधिक अभ्यर्थियों को पहले ही बुलाया था। भर्ती बोर्ड से जुड़े सदस्यों का कहना है कि इससे निपटने को अब बोर्ड मेरिट की कट ऑफ कम करने की तैयारी में है। जल्द ही यह कट ऑफ जारी कर दी जाएगी। इसके पहले सामान्य वर्ग के लिए 225.03, ओबीसी-216.74, एससी-187.99 एवं एसटी-153.31 की कट ऑफ जारी हुई थी। कट ऑफ कम होने पर हजारों अभ्यर्थियों को एक और मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन
लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल परीक्षा में पहुंचे कई अभ्यर्थियों के फिंगर प्रिंट मिस मैच हो गए। फिंगर प्रिंट मिस मैच हो जाने से यह अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। अब इनको भर्ती बोर्ड के समक्ष उपस्थित होकर अपने फिंगर प्रिंट का मिलान कराना होगा। एसपी क्राइम मनोज अवस्थी के मुताबिक फिंगर प्रिंट का मिस मैच असामान्य नहीं है। कई लोगों के साथ यह हो जाता है। ऐसे अभ्यर्थियों को भर्ती बोर्ड भेजा जा रहा है।