फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Not for the PG State University student

राज्य विवि को पीजी के लिए नहीं मिले छात्र

Sun, 21 Aug 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 21 Aug 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Not for the PG State University student
मुंह से लिखती दिव्यांग रेखा। - फोटो : amar ujala
इलाहाबाद। एक तरफ जहां युवाओं की बड़ी संख्या स्नातक  पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भटक रही है वहीं इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय को अभ्यर्थी ही नहीं मिले। अर्थशास्त्र और सोशल वर्क विषयों के लिए तो 30-30 आवेदन भी नहीं हुए। इसलिए प्रवेश परीक्षा के बजाय सीधे दाखिला लेने का निर्णय लिया गया। इस तरह से सिर्फ चार विषयों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा 24 अगस्त को सुबह नौ बजे से कुलभास्कर आश्रम परास्नातक महाविद्यालय में होगी।
विज्ञापन

राज्य विश्वविद्यालय के उद्घाटन के साथ इस साल से परास्नातक के छह विषयों में पढ़ाई शुरू करने का निर्णय लिया गया है। एमकॉम के अलावा एमए प्राचीन इतिहास, हिन्दी, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र और सोशल वर्क में कुल 30-30 सीट पर प्रवेश के लिए आवेदन मांगा गया था लेकिन अर्थशास्त्र और सोशल वर्क में सीट से भी कम आवेदन पहुंचे हैं। हालांकि अन्य विषयों में सीट से अधिक आवेदन पहुंचे हैं।
विज्ञापन

इसलिए अर्थशास्त्र और सोशल वर्क को छोड़कर अन्य विषयाें के लिए प्रवेश परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। कुलपति प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि नोटिफिकेशन में स्पष्ट कर दिया गया था कि जरूरत पड़ने पर प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज में होगी। पेपर वस्तुनिष्ठ आधारित होगा। कुलसचिव संजय कुमार ने बताया कि प्रवेश के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूची 26 अगस्त को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य विवि में रिटायर शिक्षकों की होगी भर्ती
इलाहाबाद। इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय में इस साल रिटायर शिक्षकों के भरोसे कक्षाएं चलेंगी। विश्वविद्यालय में इस साल से शुरू होने वाले पाठ्यक्रमों के लिए अध्यापकाें के 100 पद स्वीकृत हुए हैं लेकिन इन पर फिलहाल भर्ती नहीं हो पाएगी। इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत रिटायर शिक्षकों की भर्ती का निर्णय लिया गया है। कुलपति ने बताया कि रेगुलर अध्यापकों की भर्ती की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed