फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Northeast Railway Another platform will be built in Rambagh, the second entry way before the Kumbh Mela

पूर्वोत्तर रेलवे : रामबाग में बनेगा एक और प्लेटफार्म कुंभ मेले से पूर्व दूसरा प्रवेश मार्ग भी

Sun, 04 Sep 2022 11:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Sep 2022 11:53 PM IST
सार

प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि दोहरीकरण कार्य के मद्देनजर यहां एक और प्लेटफार्म बनाया जाएगा। वर्तमान में यहां कुल छह प्लेटफार्म हैं।

विज्ञापन
Northeast Railway Another platform will be built in Rambagh, the second entry way before the Kumbh Mela
Prayagraj News : रविवार को प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर एक और प्लेटफार्म बनेगा जिसे मलाकराज की ओर बनाया जाएगा।  वाराणसी से प्रयागराज जंक्शन के बीच हो रहे रेल दोहरीकरण प्रोजेक्ट के तहत प्लेटफार्म बनेगा। इसके अलावा यहां प्लेटफार्म नंबर चार-पांच के बीच एक नई लाइन बिछाई जाएगी। वहीं मलाकराज की ओर से एक दूसरा प्रवेश मार्ग (सेकेंड इंट्री) भी तैयार किया जाएगा ताकि सिविल लाइंस, कटरा आदि इलाके से आने वाले लोगों को लंबा चक्कर न काटना पड़े।  रविवार को यह बातें पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने कहीं।

विज्ञापन



प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि दोहरीकरण कार्य के मद्देनजर यहां एक और प्लेटफार्म बनाया जाएगा। वर्तमान में यहां कुल छह प्लेटफार्म हैं। जल्द ही यहां कुल सात प्लेटफार्म हो जाएंगे। साथ ही सभी प्लेटफार्म की ऊंचाई भी बढ़ाई जाएगी। पहले चरण में मलाकराज की ओर स्थित चार और छह नंबर प्लेटफार्म को हाई लेवल किया जाएगा। लेकिन नया प्लेटफार्म हाई लेवल का ही रहेगा।

विज्ञापन

जीएम ने कहा, मलाकराज की ओर से यात्रियों को प्रवेश दिए जाने की तैयारी है। इसके लिए फुट ओवर ब्रिज का विस्तार भी होगा। यह भी देखा जा रहा कि दूसरी ओर पार्किंग आदि की व्यवस्था कैसे होगी। यात्रियों को सामान्य दिनों में ही मलाकराज की ओर से इंट्री दी जाएगी। कुंभ एवं माघ मेले के महत्वपूर्ण स्नान पर्वों पर रामबाग स्टेशन के मुख्य परिसर से ही यात्रियों को प्रवेश मिलेगा। माघ मेला और कुंभ मेले के मद्देनजर यहां कई और काम होने हैं। निरीक्षण के दौरान डीआरएम रामाश्रय पांडेय, पंकज कुमार सिंह, अशोक कुमार, संतोष कुमार सिंह, स्टेशन अधीक्षक अरविंद कुमार राय, कमलेश सोनकर आदि मौजूद रहे।

प्लेटफार्म शेड को होगा विस्तार
प्रयागराज में एडीआरएम रह चुके अशोक कुमार मिश्र स्पेशल ट्रेन से सुबह प्रयागराज रामबाग स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने रामबाग स्टेशन की लॉबी, स्वास्थ्य केंद्र, फुट ओवर ब्रिज आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म चार-छह पर शेड के विस्तार के लिए अफसरों को निर्देश दिया। यार्ड में जगह-जगह उगी झाड़ियों की सफाई के साथ वहां पड़े कबाड़ को भी हटाने को कहा। तकरीबन 12 बजे जीएम स्पेशल ट्रेन से वाराणसी रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने झूंसी स्टेशन का भी निरीक्षण किया।


120 की रफ्तार से जीएम ने लिया स्पीड ट्रायल
प्रयागराज रामबाग, झूंसी आदि स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद जीएम की स्पेशल ट्रेन ज्ञानपुर से बनारस के बीच 120 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। जोन के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि इस रेलखंड पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के प्रयोग की वजह से ही जीएम स्पेशल का स्पीड ट्रायल लिया गया। इस  रूट पर अधिकतम 130 की रफ्तार से ट्रेनों का संचालन होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed