फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   noob looted four lakh in handia

हंडिया में तमंचा सटाकर पौने चार लाख की लूट

Tue, 28 Jan 2020 12:49 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
noob looted four lakh in handia
हंडिया। हंडिया में सोमवार की शाम माइक्रो फाइनेंस कंपनी के आफिस में धावा बोलकर बदमाशों ने पौने चार लाख रुपये लूट लिए। आफिस में शाम को दिन भर कलेक्शन किए गए रुपयों को गिना जा रहा था, तभी बदमाश पहुंच गए। उनके भागने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर सबसे पहले एडीजी प्रेम प्रकाश पहुंच गए। कर्मचारियों के बयान के बाद इलाके में कांबिंग की गई। क्राइम ब्रांच की टीम को भी खुलासे में लगाया गया है।
विज्ञापन

हंडिया में स्टेशन रोड पर माइक्रो फाइनेंस कंपनी का आफिस है। सोमवार को दिन भर कलेक्शन के बाद प्रबंधक प्रेम चंद्र पटेल तथा अन्य स्टाफ पैसों को गिन रहे थे। उसी समय दो बाइक से पांच बदमाश आफिस पहुंच गए। गेट पर मकान मालिक संगम लाल जायसवाल खड़े थे। बदमाशों उन्हें पीटते हुए अंदर ले गए। सबसे पहले उनकी जेब में रखे पांच हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद तमंचा निकालकर कर्मचारियों से सारे रुपये देने को कहा। डरे सहमे कर्मचारियों ने एक बैग में लगभग पौने चार लाख रुपये निकालकर दे दिए। इस दौरान बदमाश कर्मचारियों के साथ मारपीट करते रहे।
विज्ञापन

पैसे पाने के बाद बदमाश बाइक से भाग निकले। उनके जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर हंडिया फोर्स के साथ पहुंच गए। जिस दिशा में बदमाश भागे थे, उधर पुलिस टीम को भेजा गया। वायरलेस पर सूचना प्रसारित हुई तो एडीजी प्रेम प्रकाश गाड़ी लेकर पहुंच गए। इसके बाद एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज और एसपी गंगापार एनके सिंह आदि अधिकारी पहुंचे। क्राइम ब्रांच को भी लगाया। कर्मचारियों के बयान लिए गए। उन्हें वापस आफिस ले जाकर सिलसिलेवार पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed