फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Non-government colleges will soon get permission for the recruitment of Assistant Professor, 3900 posts

अशासकीय महाविद्यालयों को जल्द मिलेंगे असिस्टेंट प्रोफेसर, 3900 पदों पर भर्ती के लिए मिली अनुमति

Mon, 06 Jul 2020 07:40 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Jul 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
Non-government colleges will soon get permission for the recruitment of Assistant Professor, 3900 posts
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत वाली खबर है। उच्च शिक्षा निदेशालय को असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पड़े 3900 पदों पर भर्ती शुरू करने की शासन से मौखिक अनुमति मिल गई है। रिक्त पदों की समीक्षा के बाद निदेशालय जल्द ही उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) को भर्ती के लिए पदों का अधियाचन भेजेगा।
विज्ञापन


असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोग ने चार साल पहले पिछला विज्ञापन जारी किया था, जिसकी भर्ती प्रक्रिया अब जाकर पूरी हुई है। इसके बाद कोई नया विज्ञापन नहीं आया। डेढ़ साल पहले निदेशालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त 534 पदों पर भर्ती के लिए आयोग को अधियाचन भेजा था लेकिन आयोग की ओर से विज्ञापन जारी किए जाने से पहले ही निदेशालय ने अधियाचन वापस ले लिया था। उस वक्त निदेशालय की ओर से बताया गया था कि आरक्षण की नए सिरे से समीक्षा के बाद अधियाचन दोबारा भेजा जाएगा। समीक्षा के दौरान ही ईडब्ल्यूएस आरक्षण व्यवस्था लागू कर दी गई, सो समीक्षा में अधिक वक्त लग गया। 
विज्ञापन


यह कार्य पूरा होते ही शासन से निर्देश आए गए कि सभी रिक्त पदों का सत्यापन करा लिया जाए। इसके लिए सभी जिलों में जिला स्तरीय कमेटियों का गठन कर दिया गया। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निदेशालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पड़े 3900 पदों पर भर्ती के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया। काफी समय तक प्रस्ताव शासन में अटका रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए निदेशालय ने शासन को दो बार रिमाइंड भी भेजे। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. वंदना शर्मा ने बताया कि असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए शासन से मौखिक मंजूरी मिली गई है। शासन की ओर से कहा गया है कि अगर इससे पूर्व भर्ती के लिए अनुमति नहीं मांगी गई है तो इस बार भी निदेशालय अपने स्तर से भर्ती के लिए अधियाचन भेज दें। डॉ. वंदना शर्मा का कहना है कि रिक्त पदों की समीक्षा के बाद जल्द ही अधियाचन यूपीएचईएससी को भेज दिया जाएगा और इसके बाद यूपीएचईएससी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed