{"_id":"5db2067a8ebc3e0160261185","slug":"no-space-in-trains-expensive-to-fly-now-only-support-of-buses-allahabad-news-ald2584567161","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में जगह नहीं, उड़ाने महंगी, अब बसों का ही सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में जगह नहीं, उड़ाने महंगी, अब बसों का ही सहारा
विज्ञापन
No space in trains, expensive to fly, now only support of buses
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों में जगह नहीं, उड़ाने महंगी, अब बसों का ही सहारा
इंडिगो ओर एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली से प्रयागराज का किराया 20 हजार से ज्यादा
जंक्शन आने वाली तमाम ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची, रोडवेज चलवा रहा 30 अतिरिक्त बसें
प्रयागराज। दिवाली के पहले विभिन्न स्थानों से संगम नगरी आनेे वाली ट्रेनों मेें लंबी प्रतीक्षा ने यात्रियों को परेशान कर दिया है। दिल्ली रूट की ट्रेनों की स्थिति कुछ ज्यादा ही खराब है। इस रूट की कुछ ट्रेनों में नो रूम की भी स्थिति हो गई है। इस बीच प्रयागराज से विभिन्न शहरों की ओर जाने वाली विमानों का किराया भी काफी बढ़ गया है। सिर्फ दिल्ली की ही बात करें तो 27 अक्तूबर को दिवाली की वजह से वहां से आने वाली एयर इंडिया और इंडिगो की लाइट में 25 और 26 अक्तूबर का किराया 20 हजार रुपये से ज्यादा को हो गया है।
दिल्ली से इलाहाबाद जंक्शन के लिए 25 एवं 26 अक्तूबर को प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल आदि ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची के साथ नो रूम हो गया है। ट्रेनों में जगह न मिल पाने की वजह से कुछ लोगों ने फ्लाइट से आने का कार्यक्रम बनाया, लेकिन पर्व के पहले दिल्ली से प्रयागराज आने वाली इंडिगो और एयर इंडिया का किराया 20 हजार रुपये से ज्यादा हो जाने की वजह से लोग पशोपेश में है कि वह फ्लाइट से प्रयागराज जाएं या नहीं। इसी तरह बंगलूरू, मुंबई से भी प्रयागराज का किराया 25 एवं 26 अक्तूबर को 20 हजार रुपये से ज्यादा हो चुका है।
इस बीच यूपी रोडवेज ने दिल्ली के लिए अतिरिक्त बसों को चलाने का ऐलान किया है। प्रयागराज परिक्षेत्र की इन बसों का संचालन आनंद विहार दिल्ली से प्रयागराज के लिए होगा। रोडवेज ने 25 एवं 26 अक्तूबर को दिल्ली से प्रयागराज के लिए 30-30 अतिरिक्त बसों का संचालन किए जाने का एलान किया है। ऐसे में जिन लोगों को ट्रेनों में जगह नहीं मिली है वह रोडवेज की बस से प्रयागराज तक का सफर कर सकते हैं। रोडवेज के कार्यवाहक क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव ने बताया कि दिल्ली के अलावा आजमगढ़, गोरखपुर, गाजीपुर, जौनपुर, फैजाबाद, लखनऊ रूट के लिए भी अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया गया है