फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   No saffron, white buildings

भगवा नहीं, सफेद होंगी स्कूलों की इमारतें

Mon, 01 Apr 2019 01:58 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Apr 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
No saffron, white buildings
चुनाव आयोग
भारत निर्वाचन आयोग को मिली शिकायत के आधार पर आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के क्रम स्कूलों की इमारतें भगवा नहीं, बल्कि सफेद रंग की होनी चाहिए और स्कूलों की दीवारों पर कमल, हाथी जैसा कोई चित्र नहीं होना चाहिए जो किसी पार्टी का चुनाव निशान होगा। आयोग से जारी इस निर्देश के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि स्कूलों की निर्धारित रंग में ही रंगाई-पुताई कराई जाए। बीएसए ने मामले में शिक्षा अधिकारियों से तीन दिनों में आख्या मांगी है।
विज्ञापन


आयोग में शिकायत की गई थी कि परिषदीय स्कूलों को परंपरागत रूप से सफेद रंग से रंगा जाता था लेकिन, वर्तमान भाजपा सरकार ने स्कूलों की इमारतों को भाजपा के झंडे के रंग या इससे मिलते-जुलते रंग से रंगवाया है। इसके अलावा स्कूलों की चहारदीवारी एवं इमारत के अन्य हिस्सों पर राष्ट्रीय पुष्प का चित्र बनाया गया है, जो भाजपा का चुनाव निशान है। 
विज्ञापन


कमल का फूल हटाकर किसी दूसरे फूल का चित्र बनवाया जाए। कई स्कूलों की चहारदीवारी पर हाथी का चित्र भी बना है, जो बसपा का चुनाव निशान है। इसे भी हटवाया जाए। ऐसे सभी मिलते-जुलते निशान जो चुनाव आयोग की ओर से आवंटित किए गए हैं या आवंटित होंगे, उनके चित्र भी स्कूलों की दीवारों से हटाए जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा से जुड़े ब्लॉक संसाधन केंद्रों अथवा कार्यालयों को भगवा रंग से रंगवाया गया है, जो भाजपा के झंडे के रंग से मिलता-जुलता है। इनका रंग भी बदला जाए। बीएसए की ओर से खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र में कहा गया है कि सभी परिषदीय विद्यालयों के विभागों को निर्धारित रंग में रंगाई-पुताई कराने के निर्देश दिए गए थे। 


अगर किसी भिन्न रंग से रंगाई-पुताई कराई गई है तो संबंधित विद्यालयों को तत्काल निर्धारित रंग में रंगवाने के लिए प्रधानाध्यापक को निर्देश जारी किए जाएं। शिक्षाधिकारियों से यह भी कहा गया है कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर आयोग को मिली शिकायतों के क्रम में आवश्यक कार्रवाई करते हुए तीन दिनों में आख्या उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed