फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   No room in Rewa, Sivaganga, Waiting beyond 550 in Prayagraj

रीवा, शिवगंगा में नो रूम, प्रयागराज में 550 के पार रही वेटिंग

Mon, 04 Nov 2019 01:13 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
No room in Rewa, Sivaganga, Waiting beyond 550 in Prayagraj
रीवा, शिवगंगा में नो रूम, प्रयागराज में 550 के पार रही वेटिंग
विज्ञापन

छठ की भीड़ की वजह से रोडवेज ने चलाई अतिरिक्त बसें
प्रयागराज। छठ संपन्न होने के बाद रविवार को ट्रेनों और बसों में खूब भीड़ उमड़ी। भीड़ का आलम ये रहा कि आनंद विहार जाने वाली रीवा और नई दिल्ली जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस के स्लीपर और थर्ड एसी में नो रूम हो गया। इसके अलावा प्रयागराज एक्सप्रेस के स्लीपर में प्रतीक्षा सूची 550 के आंकड़े को पार कर गई। यही हाल रोडवेज की बसों का भी रहा। भीड़ की वजह से रोडवेज को लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर रूट के लिए अतिरिक्त बसें चलानी पड़ी।

दिवाली और छठ के बाद पड़े पहले रविवार को पहले से ही भीड़ उमड़ने की उम्मीद जताई जा रही थी। ऐसा हुआ भी। दिवाली पर तमाम स्थानोें से आए सैकड़ों लोग छठ के लिए यहां रुक गए। पर्व संपन्न होने के बाद अपने गंतव्य तक जाने के लिए लोग रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पहुंच गए। इलाहाबाद जंक्शन पर संगम एक्सप्रेस की रवानगी के दौरान से ही भीड़ उमड़नी शुरू हो गई जो देर रात तक जारी रही। प्रयागराज एक्सप्रेस के जनरल कोच में बैठने के लिए शाम छह बजे के आसपास ही लाइन लगनी शुरू हो गई। प्लेटफार्म पर ट्रेन के लगने के बाद इसके सभी स्लीपर कोच भी वेटिंग टिकट वाले यात्रियों की वजह से जनरल कोच में तब्दील हो गए। उधर रोडवेज के सिविल लाइंस बस स्टेशन पर भीड़ बढ़ती देख क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन वहां पहुंच गए। इस दौरान वाराणसी के लिए 15 बसें, गोरखपुर के लिए आठ एवं लखनऊ के लिए पांच अतिरिक्त बसें चलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed