प्रयागराज : किसी ने वापस नहीं लिया पर्चा, चुनाव चिह्न लेकर प्रचार में उतरे प्रत्याशी
फूलपुर के कुल 32 दावेदारों ने नामांकन किया था। हालांकि, 17 के फार्म निरस्त हो गए थे। इसी तरह से इलाहाबाद सीट के लिए 29 नामांकन हुए थे। इनमें से 15 के नामांकन निरस्त हो गए थे। बृहस्पतिवार को नाम वापस लिए जा सकते थे लेकिन निर्धारित अवधि दिन 11 से तीन के बजे के बीच कोई भी उम्मीदवार नाम वापसी के लिए नहीं आया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फूलपुर और इलाहाबाद दोनों ही सीटों पर किसी ने नाम वापस नहीं लिया। इस तरह से फूलपुर में 15 तथा इलाहाबाद में 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। नाम वापसी की अवधि समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए। यह प्रक्रिया बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे तक चली। इस दौरान प्रेक्षक भी मौजूद रहे।
फूलपुर के कुल 32 दावेदारों ने नामांकन किया था। हालांकि, 17 के फार्म निरस्त हो गए थे। इसी तरह से इलाहाबाद सीट के लिए 29 नामांकन हुए थे। इनमें से 15 के नामांकन निरस्त हो गए थे। बृहस्पतिवार को नाम वापस लिए जा सकते थे लेकिन निर्धारित अवधि दिन 11 से तीन के बजे के बीच कोई भी उम्मीदवार नाम वापसी के लिए नहीं आया। ऐसे में फूलपुर में 15 तथा इलाहाबाद में 14 प्रत्याशी मैदान में हैं।
इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। राष्ट्रीय और राज्य में मान्यता प्राप्त दलों के प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न तय थे। वहीं पंजीकृत दलों के प्रत्याशियों तथा निर्दलीय उम्मीदवारों को उनकी ओर से भरे गए विकल्प में से चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। इस दौरान प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।
फूलपुर लोकसभा सीट के प्रत्याशी एवं चुनाव चिह्न
प्रत्याशी दल चुनाव चिह्न
अमरनाथ मौर्य सपा साइकिल
जगन्नाथ पाल बसपा हाथी
प्रवीण सिंह पटेल भाजपा कमल का फूल
जिलाजीत भारतीय बहुजन अवाम पार्टी टूथ ब्रश
नफीस अहमद बहुजन मुक्ति पार्टी चारपाई
प्रमोद कुमार पटेल सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी कटहल
महिमा पटेल अपना दल कमेरावादी लिफाफा
मुशीर अहमद सिद्दीकी पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक फल की टोकरी
योगेश कुमार कुशवाहा प्रगतिशील समाज पार्टी हेलमेट
लालाराम सरोज प्रबुद्धवादी बहुजन मोर्चा एसी
सुनील कुमार भागीदारी पार्टी (पी) फुटबाॅल खिलाड़ी
संगीता यादव सुभाष पार्टी आलमारी
संजीव कुमार मिश्र युवा विकास पार्टी गन्ना किसान
अखिलेश त्रिपाठी निर्दलीय सितार
डॉ.नीरज निर्दलीय मशीन
इलाहाबाद लोकसभा सीट के प्रत्याशी एवं चुनाव चिह्न
प्रत्याशी दल चुनाव चिह्न
उज्जवल रमण सिंह कांग्रेस हाथ का पंजा
नीरज त्रिपाठी भाजपा कमल का फूल
रमेश कुमार पटेल बसपा हाथी
अजीत कुमार पटेल प्रगतिशील समाज पार्टी हेलमेट
राजधर सिंह पटेल राष्ट्रीय समाज दल अंगूठी
राजेंद्र प्रसाद प्रजापति भागीदारी पार्टी (पी) फुटबाॅल खेलता खिलाड़ी
शिव प्रसाद विश्वकर्मा सम्यक पार्टी खुर्पी
सर्वजीत सिंह कमेरा समाज पार्टी बाल्टी
मूलनिवासी हेमराज सिंह पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया फल की टोकरी
हंसराज कोल अपना दल कमेरावादी लिफाफा
अनुज स्वरूप शुक्ला निर्दल तरबूज
अनवीश कुमार निर्दल चारपाई
गीतारानी शर्मा निर्दल बांसूरी
गोपाल स्वरूप जोशी निर्दल फ्रीज
तय सीमा के भीतर खर्च करें प्रत्याशी
लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों तथा उनके प्रतिनिधियों को बृहस्पतिवार को आचार संहिता के बारे में भी जानकारी दी गई। चुनाव चिह्न आवंटन के बाद प्रेक्षक सामान्य डॉ.बी.माहेश्वरी, डॉ.मानिक जी.गुरसाल, प्रेक्षक पुलिस मयूर पाटिल तथा व्यय प्रेक्षक संतोष कुमार एवं राजकुमार प्रजापति की मौजूदगी में प्रत्याशियों तथा उनके प्रतिनिधियों संग बैठक हुई। प्रेक्षकों ने आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तय सीमा के भीतर खर्च करने के साथ निर्धारित फार्मेट में व्यय रजिस्टार दिखाने की बात भी कही।